Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
34 छात्रों को स्कूल से निकाले जाने पर भड़की 'आप' 34 छात्रों को स्कूल से निकाले जाने पर भड़की 'आप'

34 छात्रों को स्कूल से निकाले जाने पर भड़की ‘आप’

new delhi news   डीपीएस द्वारा बढ़ी हुई फीस जमा न करने पर 34 छात्रों को स्कूल से निष्कासित किए जाने के मामले में आम आदमी पार्टी (आप) ने राज्य की रेखा सरकार और स्कूल प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस फैसले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में ऐसा कभी नहीं हुआ। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि हमारे शासन में कभी किसी छात्र को फीस न देने के कारण स्कूल से निकाला नहीं गया। हमारी सरकार हमेशा छात्रों और अभिभावकों की रक्षा के लिए खड़ी रही।
पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रेखा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में प्राइवेट स्कूल मनमानी फीस वृद्धि कर रहे हैं। डीपीएस द्वारका द्वारा फीस न देने पर बच्चों का शोषण किया गया, लेकिन सरकार ने केवल आॅडिट की बातें कीं और एक्शन नहीं लिया। भारद्वाज ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार निजी स्कूलों की आॅडिट रिपोर्ट्स को छुपा रही है क्योंकि वह स्कूल प्रबंधन से मिली हुई है। उन्होंने आगे कहा कि डीपीएस द्वारका ने 34 बच्चों का नाम काट दिया, और विरोध करने पहुंचे अभिभावकों को रोकने के लिए बाउंसर्स तैनात कर दिए गए। भाजपा सरकार में अभिभावकों की सुनवाई नहीं हो रही है।

यहां से शेयर करें