Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
GIMS Hospital: चिकित्सकों को न्यायिक प्रक्रिया की दी जानकारी – जय हिन्द जनाब GIMS Hospital: चिकित्सकों को न्यायिक प्रक्रिया की दी जानकारी – जय हिन्द जनाब

GIMS Hospital: चिकित्सकों को न्यायिक प्रक्रिया की दी जानकारी

GIMS Hospital, Greater Noida।  जिम्स में गुरुवार को मेडिकोलीगल विषयों पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य चिकित्सा अधिकारियों को न्यायिक एवं कानूनी प्रक्रियाओं में उनके कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यशाला में जिले एवं समीपवर्ती क्षेत्रों से आए लगभग 35 चिकित्सा अधिकारियों ने भाग लिया। फॉरेंसिक मेडिसिन के विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को पोस्टमार्टम प्रक्रिया, मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया, घावों का मूल्यांकन, पुलिस केस से संबंधित रिपोर्टिंग तथा न्यायालय में चिकित्सकों की भूमिका जैसे विषयों पर व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई। निदेशक डॉ. आरके गुप्ता ने कहा कि मेडिकोलीगल मामलों में चिकित्सकों की भूमिका अहम होती है और उनकी सटीक रिपोर्ट न्यायिक निर्णयों को प्रभावित करती है। इस प्रकार की कार्यशालाएं चिकित्सकों को कानूनी एवं नैतिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग बनाती हैं।

 

यह भी पढ़ें: भारत सरकार के पांच सहायक सचिव ग्रेनो प्राधिकरण पहुंचे, ली डेवल्पमेंट प्रोजेक्ट्स की जानकारी, टीम में यूपीएससी टाॅप भी शामिल

यहां से शेयर करें