Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida: जिला बास्केटबॉल में एपीएस और शिव नादर की जीत – जय हिन्द जनाब Noida: जिला बास्केटबॉल में एपीएस और शिव नादर की जीत – जय हिन्द जनाब

Noida: जिला बास्केटबॉल में एपीएस और शिव नादर की जीत

Noida।  जिला अंडर-19 बास्केटबॉल प्रतियोगिता में गुरुवार को कई मुकाबले खेले गए। सेक्टर-75 स्थित ग्लोबल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित प्रतियोगिता के पहले दिन ज्यादातर मुकाबले एकतरफा रहे। ड्रिबल ड्रिल्स एकेडमी बास्केटबॉल एकेडमी की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में शिव नादर स्कूल ने गौतमबुद्ध कॉलेज को एकतरफा मुकाबले में 44-16 से हराया। एपीएस ने मंथन स्कूल को 28-10 से मात दी। मयूर स्कूल ने पीडब्ल्यूएस को 48-16 से शिकस्त दी। लोटस वैली और मंथन स्कूल के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। मंथन स्कूल ने यह मुकाबला 26-24 से अपने नाम किया। एमिटी ने नवजीवन स्कूल को 32-12 से हराया। आखिरी मुकाबले में मयूर ने मंथन स्कूल को 44-12 से मात दी। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले शनिवार को खेले जाएंगे।

 

यह भी पढ़ें: भारत सरकार के पांच सहायक सचिव ग्रेनो प्राधिकरण पहुंचे, ली डेवल्पमेंट प्रोजेक्ट्स की जानकारी, टीम में यूपीएससी टाॅप भी शामिल

यहां से शेयर करें