Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
भारत ने पाकिस्तान पर की बड़ी कार्रवाई, उर्री जाएंगे एलजी, सीएम अब्बदुला पहुंचे – जय हिन्द जनाब भारत ने पाकिस्तान पर की बड़ी कार्रवाई, उर्री जाएंगे एलजी, सीएम अब्बदुला पहुंचे – जय हिन्द जनाब

भारत ने पाकिस्तान पर की बड़ी कार्रवाई, उर्री जाएंगे एलजी, सीएम अब्बदुला पहुंचे

कशमीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दे रहा हे। इसी क्रम में पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर यानी पीओके में ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय वायुसेना ने आतंकी संगठनों के 9 ठिकानों को नेस्तानाबूद कर दिया। इससे पहलगाम आतंकी हमले का बदला माना जा रहा है। 6-7 मई की रात भारतीय सेना की उस सफलता के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने 7-8 मई और 8-9 की रात में भी भारत हमले की कई कोशिशें कीं थी जो कि पूरी तरह नाकाम रही।
भारत के ये इलाके है टारगेट पर
बता दें कि जम्मू कश्मीर से लेकर पंजाब, राजस्थान और गुजरात के शहरों में भारतीय सैन्य ठिकानों पर पाकिस्तानी ड्रोन्स और मिसाइल जेट्स ने निशाना बनाने की जुर्रत तो की लेकिन किसी एक भी उन्हें कोई कामयाबी नहीं मिली। भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी को नाकाम कर दिया है। पाकिस्तान ने पूरे जम्मू कश्मीर में फायरिंग की है, जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।

लाहौर में दिखा भारतीय सेना का शोर्य
7-8 मई की रात पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की थी लेकिन उसे कोई सफलता नहीं मिली थी। इसके बाद भारतीय सेना के जॉइंट ऑपरेशंस पाकिस्तान पर धावा बोल दिया गया और उसके कई शहरों में धमाके हुए। सेना और विदेश मंत्रालय की ब्रीफिंग में यह भी बताया गया कि भारतीय हमलों में पाकिस्तान के लाहौर में पाक आर्मी का एयर डिफेंस सिस्टम ध्वस्त कर दिया गया है।

 

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश सौर ऊर्जा क्रांति की ओर अग्रसर: ए.के. शर्मा

यहां से शेयर करें