Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
दिल्ली सरकार की पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान में सहयोग की अपील दिल्ली सरकार की पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान में सहयोग की अपील

दिल्ली सरकार की पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान में सहयोग की अपील

new delhi news  दिल्ली सरकार ने अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान में सहयोग करने के लिए दिल्लीवासियों से अपील की है। गृह मंत्री आशीष सूद ने कहा कि दिल्ली में अवैध प्रवास से उत्पन्न खतरे को गंभीरता से लिया गया है और इस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सूद ने कहा कि नागरिकों से अपील की जाती है कि यदि उन्हें किसी संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक के बारे में जानकारी मिले, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें।
दिल्ली पुलिस को भी इस मामले में कड़े निर्देश दिए गए हैं, और उन्हें अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानियों की पहचान करने के लिए सभी सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय करने का निर्देश दिया गया है।
भारत सरकार ने हाल ही में पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करने का निर्णय लिया है। इस फैसले के तहत, 26 से 29 अप्रैल तक पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने का समय दिया गया है। इस अवधि के बाद किसी भी पाकिस्तानी नागरिक को नया वीजा जारी नहीं किया जाएगा, सिवाय हिन्दू शरणार्थियों और राजनयिक वीजा धारकों के।

यहां से शेयर करें