Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
दिल्ली सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को तुरंत भारत छोड़ने का दिया आदेश दिल्ली सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को तुरंत भारत छोड़ने का दिया आदेश

दिल्ली सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को तुरंत भारत छोड़ने का दिया आदेश

new delhi news   कश्मीर के पहलगाम में हिंदू पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद दिल्ली सरकार ने पाकिस्तान के नागरिकों के प्रति सख्त रुख अपनाया है। दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार के निदेर्शों का पालन करते हुए सभी पाकिस्तानी नागरिकों को तुरंत भारत छोड़ने का आदेश जारी किया है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर लिखा कि दिल्ली सरकार इन आदेशों का सख्ती से पालन कर रही है और हर उल्लंघन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। दिल्ली सरकार के गृह विभाग ने बताया कि मेडिकल, लॉन्ग टर्म, राजनयिक और आधिकारिक वीजा को छोड़कर सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा 27 अप्रैल 2025 से तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए गए हैं। मौजूदा मेडिकल वीजा भी 29 अप्रैल के बाद मान्य नहीं रहेंगे और नए वीजा जारी नहीं किए जाएंगे।
पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम 
पहलागाम हमले में 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक की मौत के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कदम उठाए हैं। भारत ने सिंधु जल संधि को सस्पेंड करने और अटारी बॉर्डर के इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट को बंद करने का निर्णय लिया है।
उच्चायोगों की संख्या घटेगी
साथ ही, भारत ने पाकिस्तानी हाई कमिशन के डिफेंस, नेवल और एयर एडवाइजर्स को अवांछित व्यक्ति घोषित कर एक सप्ताह में देश छोड़ने का आदेश दिया है। इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग से भी अपने रक्षा सलाहकारों को वापस बुलाया जाएगा। दोनों देशों के उच्चायोगों में स्टाफ की संख्या घटाकर 30 कर दी जाएगी, जो 1 मई 2025 से प्रभावी होगी।

 

new delhi news

यहां से शेयर करें