Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
न्यूर्याक की तर्ज पर नोएडा में भी बनेगा "Noida Times Square", पर्यटकों को लुभाने के लिए प्राधिकरण बना रहा ये योजनाएं – जय हिन्द जनाब न्यूर्याक की तर्ज पर नोएडा में भी बनेगा "Noida Times Square", पर्यटकों को लुभाने के लिए प्राधिकरण बना रहा ये योजनाएं – जय हिन्द जनाब

न्यूर्याक की तर्ज पर नोएडा में भी बनेगा “Noida Times Square”, पर्यटकों को लुभाने के लिए प्राधिकरण बना रहा ये योजनाएं

Noida Times Square: नोएडा। सेक्टर-18 में भी नोएडा टाइम्स स्क्वायर बनाने की तैयारी तेज हो गई है। आगामी दस दिनों में इसकी नींव रखने का काम शुरू कर दिया जाएगा। एनसीआर में घूमने के लिए यह सबसे खास स्थानों में से एक होगा। सेक्टर-18 को नोएडा का मिनी कनॉट प्लेस कहा जाता है। इतना ही नहीं सेक्टर 91 में लेज़र पार्क के साथ में अब डीयर पार्क बनाने की भी तैयारी शुरू हो चुकी है। प्राधिकरण के सीईओ डॉक्टर लोकेश एम कितने बताया कि पर्यावरण मंत्रालय की ओर से हरी झंडी मिल चुकी है।

बता दें कि सेक्टर 18 में सैकड़ों की संख्या में नामी कंपनियों के मॉल, शोरूम, होटल, बैंक, ऑफिस आदि हैं। यहां पर रोजाना हजारों की संख्या में लोग खरीदारी करने व घूमने आते हैं। सेक्टर को और खूबसूरत बनाने के लिए यहां पर टाइम्स स्क्वायर बनाने का निर्णय पिछले साल लिया गया था, लेकिन इसकी प्रक्रिया आगे नहीं बन पाई थी। अब इसमें एक कदम आगे बढ़ाते हुए नोएडा प्राधिकरण ने टाइम्स स्क्वायर बनाने का काम शुरू करने जा रहा है। यह टाइम्स स्क्वायर न्यूयॉर्क की तर्ज पर बनाया जाएगा। इसमें बड़ी-बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी। साथ ही पैडिस्ट्रेन होंगे। जिसमें लोग पैदल चल सकेंगे। यह होगा आकर्षण का केंद्र इसको बनाने में करीब नौ करोड़ 96 लाख रुपए का खर्चा आएगा।

ये मिलेगी सुविधाए
यहां वाहन पार्किंग में बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी जिसमें लाइव मैच देख सकेंगे। टाइम्स स्क्वॉयर में टावरों पर लाइटों के बीच विज्ञापन, लाइव शो, लाइव मैच, फिल्म समेत कई तरह के कार्यक्रम स्क्रीन पर चलाए जाएंगे। यहां बच्चों के खेलने के लिए जगह, एलईडी युक्त वीडियो वॉल व क्रोमा वॉल बनाए जाएंगे।

Noida Times Square
बीओटी आधार पर बनेगा
इसको बीओटी आधार पर बनाया जाएगा। यानि जिस कंपनी को इनको बनाने का ठेका दिया जाएगा वह खुद अपने पैसे से इनको तैयार करेगी। प्राधिकरण का कोई पैसा नहीं लगेगा। इसके बदले कंपनी को विज्ञापन का अधिकार दिया जाएगा।

एक साल में बनकर होगा तैयार

महाप्रबंधक वाह्य विज्ञापन आरपी सिंह ने बताया कि नोएडा में बनने वाला टाइम्स स्क्वायर न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर से छोटा होगा। यह 6500 वर्ग फिट में बनाया जाएगा। इसको चलाने के लिए 10 साल की लीज पर दिया जाएगा।

 

यह भी पढ़े : पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड ने संभाला चार्ज, कानून व्यवस्था मजबूत और भ्रष्टाचार पर करेंगे वार, नोएडा से है पुराना नाता

यहां से शेयर करें