Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
डीएम दीपक मीणा की अध्यक्षता में फ्लैट ओनर फेडरेशन की डीएम दीपक मीणा की अध्यक्षता में फ्लैट ओनर फेडरेशन की

डीएम दीपक मीणा की अध्यक्षता में फ्लैट ओनर फेडरेशन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

ghaziabad news   जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में वीरवार को विकास भवन स्थित दुर्गावती देवी सभागार में फ्लैट ओनर फेडरेशन गाजियाबाद की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में फेडरेशन ने शहर की समस्याओं, पर्यावरण संरक्षण, खेल सुविधाओं और अपार्टमेंट एक्ट से जुड़े कई अहम मुद्दों पर मंथन किया।
फेडरेशन के चेयरमैन कर्नल तेजेन्द्र पाल त्यागी ने कहा कि प्रदूषण की बढ़ती समस्या से निपटने के लिए फैक्ट्रियों में ईटीपीएस के संचालन की औचक जांच की जिम्मेदारी सिविल सोसायटी को दी जानी चाहिए।
उन्होंने सुझाव दिया कि शहर में सुविधाओं के त्वरित समाधान हेतु क्यूआरटी संस्कृति को बढ़ावा दिया जाए।
कर्नल त्यागी ने बैठक में प्रस्ताव रखा कि यूपी अपार्टमेंट बाय लॉस की धारा 48 के तहत फेडरेशन को सोसायटियों के बीच के आपसी विवादों को सुलझाने और स्थानीय चुनाव कराने का अधिकार दिया जाए।
उन्होंने कहा कि गाजियाबाद में लगभग 400 हाउसिंग सोसायटियां हैं, जिनमें हर वर्ष चुनाव कराना होता है। ऐसे में फेडरेशन को यह जिम्मेदारी मिलने से प्रशासन का कार्यभार भी कम होगा। इसके अलावा, उन्होंने महामाया स्टेडियम में खेल सुविधाएं विकसित करने, स्वीमिंग पूल जैसी मूलभूत सुविधाएं जोड़ने और जिले में विभिन्न स्थानों पर फुटबॉल ग्राउंड विकसित करने का सुझाव दिया, ताकि युवा वर्ग में लीडरशिप और टीम स्पिरिट को बढ़ावा दिया जा सकें।
जिलाधिकारी ने सभी सुझावों पर सकारात्मक विचार के दिए संकेत
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने फेडरेशन के सभी बिंदुओं को ध्यानपूर्वक सुना और कहा कि क्यूआरटी संस्कृति, बाय लॉस के अधिकार और प्रदूषण नियंत्रण जैसे सुझावों पर विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर विचार किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण को लेकर अलग से बैठक की जाएगी और आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि महामाया स्टेडियम में खेलों से जुड़ी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं और प्रशासन इस दिशा में गंभीर प्रयास कर रहा है।
इस मौके पर एडीएम सिटी गंभीर सिंह, डीआईओ वाई.पी. सिंह, और फेडरेशन के कई प्रमुख सदस्य मौजूद रहे।

ghaziabad news

यहां से शेयर करें