Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
गौतम बुद्ध नगर में ग्रामीण परिवारों को मिलेंगे पक्के मकान, जानिए पीएम आवास योजना में कौन कौन है पात्र – जय हिन्द जनाब गौतम बुद्ध नगर में ग्रामीण परिवारों को मिलेंगे पक्के मकान, जानिए पीएम आवास योजना में कौन कौन है पात्र – जय हिन्द जनाब

गौतम बुद्ध नगर में ग्रामीण परिवारों को मिलेंगे पक्के मकान, जानिए पीएम आवास योजना में कौन कौन है पात्र

PM Awas Yojana in Gautam Buddha Nagar: गौतम बुद्ध नगर में जल्दी ही पात्र ग्रामीण परिवारों को पक्का घर मिलेगा। पीएम आवास योजना ग्रामीण का इन्हें लाभ दिया जाएगा। योजना के तहत चयनित पात्र परिवारों को आवास के अलावा आयुष्मान कार्ड, बिजली कनेक्शन और गैस सिलिंडर भी मिलेंगे। इच्छुक परिवार योजना का लाभ लेने के लिए 15 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। ग्रेटर नोएडा और नोएडा में कहां कहा है आवास इसके लिए सरकारी वेबसाइट पर जाकर देख सकते है।
ग्राम विकास विभाग की तरफ से जिले में पीएम आवास योजना ग्रामीण का क्रियान्वयन शुरू किया गया है। इसमें गांवों के बेघर गरीब परिवारों को योजना का लाभ दिया जाना है। विभागीय अधिकारी के मुताबिक, पिछले माह से जिले में योजना लागू है। अभी तक 171 आवेदन मिले हैं। इनका सर्वे कराया गया है। जबकि सत्यापन समेत अन्य प्रक्रिया जारी है।
30 अप्रैल तक होग आवेदन
बता दें कि योजना के तहत 30 अप्रैल तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन लिए जाएंगे। पात्र परिवार जो कि योजना का लाभ लेना चाहते है वे आवेदन कर सकते हैं। पात्र आवेदकों को घर बनाने के लिए सरकार की तरफ से 1.20 लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा यदि पहले से उनके घर में शौचालय नहीं है तो अतिरिक्त राशि दी जाएगी। योजना में चयनित लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड, गैस सिलिंडर और बिजली का कनेक्शन का भी लाभ दिया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: वक्फ कानून को लेकर सुप्रीम कोर्ट केन्द्र सरकार को दी 7 दिन की मोहलत, नई नियुक्ति और डिनोटिफाई पर रोक

 

 

यहां से शेयर करें