Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida News:बच्ची को दूध पीलाते पीलाते मां को हुआ हार्ट अटैक, शादी का माहौल मातम में बदला Noida News:बच्ची को दूध पीलाते पीलाते मां को हुआ हार्ट अटैक, शादी का माहौल मातम में बदला

Noida News:बच्ची को दूध पीलाते पीलाते मां को हुआ हार्ट अटैक, शादी का माहौल मातम में बदला

Noida News: आलकल हार्ट अटैक होना काफी काॅमन हो गया है। कोई गाड़ी चलाते वक्त हार्ट अटैक से दम तोड़ रहा है तो कोई खेलते खलते। इस बार मां बच्ची को दूध पीला रही थी और उसे हार्ट अटैक आ गया। मामला थाना सेक्टर 49 क्षेत्र का है। जहां एक शादी समारोह में एक महिला अपने बच्ची को दूध पिला रही थी। इस दौरान महिला की तबियत बिगड़ गई। परिजनों ने महिला को सेक्टर 27 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां निशा को मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद शादी समारोह में मातम पसर गया।
पुलिस के मुताबिक निशा बंसल पत्नी हरकरण उर्फ भोला हरियाणा के गुरुग्राम जनपद के गांव रिठौज में रहती थी। 23 वर्षीय निशा का मायका नोएडा के सेक्टर 49 स्थित बरौला में था। वह शनिवार को बरौला स्थित अपने पिता रविद्र के घर एक शादी में आई हुई थी। दोपहर करीब 2 बजे निशा अपनी बच्ची को दूध पिला रही थी। तभी उसकी तबियत बिगड़ी और वह पीछे को गिर गई। इसके बाद निशा को तुरंत सेक्टर 27 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बरौला के लोग कह रहे हैं कि जिस घर से कभी निशा की डोली उठी थी अब वहां से उसकी अर्थी उठाई जाएगी।

यह भी पढ़े : Noida News: पीजी में बीटेक छात्र ने लगाई फांसी, पुलिस ने कहा ये हो सकता है कारण

बताया जा रहा है कि निशा के पिता रविंद्र के परिवार में शादी थी। इस घटना के बाद शादी समारोह में मातम पसर गया। इस तरह निशा की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों को यकीन नहीं हो रहा है कि निशा अब इस दुनिया में नहीं है। परिजन इस घटना से बदहवास हैं। पूरा घर गमगीन है। इस पूरे मामले को लेकर डॉक्टरों ने हार्ट अटैक से महिला की मौत होने की आशंका जताई है।
इस संबंध में बरौला चैकी प्रभारी का कहना है कि परिजन किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं चाहते हैं। ससुरालजन और मायके के लोगों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। लिखा-पढ़ी के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

यहां से शेयर करें