Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida News: फैक्टरी और पेंट की दुकान में आग, 14 गाड़ियों की मदद से बुझाया – जय हिन्द जनाब Noida News: फैक्टरी और पेंट की दुकान में आग, 14 गाड़ियों की मदद से बुझाया – जय हिन्द जनाब

Noida News: फैक्टरी और पेंट की दुकान में आग, 14 गाड़ियों की मदद से बुझाया

Noida News: सेक्टर-65 में फैक्टरी और सेक्टर-5 में पेंट की दुकान में आग लगने से अफरातफरी मच गई। दमकल विभाग की टीम ने दोनों स्थान पर 14 गाड़ियों की मदद से आग को बुझाया। दो हादसों में कोई भी हताहत नहीं हुआ। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे बोले
मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सेक्टर-65 स्थित सी ब्लॉक की फैक्टरी में देर रात आग लगने की सूचना मिली। फैक्टरी के भूतल पर रेडीमेड गारमेंट का काम होता है और द्वितीय तल पर मिक्सी असेंबलिंग होती है। आग मिक्सी असेंबलिंग यूनिट में लगी। आग लगने के बाद इमारत से धुआं और लपटें निकलने लगीं। दमकल विभाग की टीम 10 वाहनों के साथ मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह से बुझा लिया गया। फायरकर्मियों ने आग को बढ़ने नहीं दिया। इससे आग नीचे के तल तक नहीं पहुंची। हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ है।
सेक्टर-5 स्थित हरौला में एक पेंट की दुकान में मंगलवार सुबह आग लग गई। आग लगने के बाद दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में भी कोई जनहानि नहीं हुई। सीएफओ ने बताया की फैक्टरी की प्राथमिक जांच में पता चला है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी। पेंट की दुकान में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: घर के बाहर कूड़ा फेंकने वाले हो जाए सावधान! अब ग्रेटर नोएडा में लगेगा जुर्माना, सीसीटीवी कैमरे से रखेंगे नजर

 

यहां से शेयर करें