Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
यूपी के फतेहपुर में दिनदहाड़े हत्याः किसान नेता, उनके बेटे और भाई को गोलियों से भूना – जय हिन्द जनाब यूपी के फतेहपुर में दिनदहाड़े हत्याः किसान नेता, उनके बेटे और भाई को गोलियों से भूना – जय हिन्द जनाब

यूपी के फतेहपुर में दिनदहाड़े हत्याः किसान नेता, उनके बेटे और भाई को गोलियों से भूना

Murder in Fatehpur UP: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में आज यानी मंगलवार की सुबह तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया। इस वारदात में एक किसान नेता, उनके बेटे और भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात से स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और जमकर हंगाम किया। गुस्साए लोगों ने घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले में वो अविलंब कार्रवाई करें। इधर, पुलिस लोगों को समझाने और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कोशिश करती दिखी।

आ रही खबरों के अनुसार घटना फतेहपुर के हथगाम थाना क्षेत्र के तहिरापुर चैराहे के पास हुई है। हत्याकांड को अंजाम देने के लिए बदमाश हथियारों ने लैस होकर ट्रैक्टर से पहुंचे थे। बाइक सवार किसान नेता पप्पू सिंह (50), उनके बेटे अभय सिंह (22) और छोटे भाई रिंकू सिंह (40) को गोलियों से भून दिया। मृतक किसान नेता की मां रामदुलारी सिंह वर्तमान में ग्राम प्रधान हैं।

दिनदहाड़े हुई हत्या
आज दिनदहाड़े हुई तीन लोगों की हत्या की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की बड़ी भीड़ इकट्ठा हो गई। सभी कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा करने लगे।

पूर्व प्रधान पर घटना को अंजाम देने शक
ट्रिपल मर्डर की खबर आते ही हुसेनगंज और सुल्तानपुर घोष थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने बुझाने में जुट गई। हालांकि, लोगों ने उन्हे शव उठाने से रोक दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि पहले आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए, तब शव उठाने दिया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: यूनिफाइड पॉलिसी लागूः शेयर होल्डिंग में बदलाव की सूचना न देने पर लगेगा 500 रुपये प्रतिदिन जुर्माना

यहां से शेयर करें