Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
अच्छी खबर: योगी के नेतृत्व में परिषदीय विद्यालयों का हुआ कायाकल्प: श्रीचंद – जय हिन्द जनाब अच्छी खबर: योगी के नेतृत्व में परिषदीय विद्यालयों का हुआ कायाकल्प: श्रीचंद – जय हिन्द जनाब

अच्छी खबर: योगी के नेतृत्व में परिषदीय विद्यालयों का हुआ कायाकल्प: श्रीचंद

ग्रेटर नोएडा । परिषदीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु अभिभावकों एवं बच्चों को प्रेरित करने के उद्देश्य से स्कूल चलो अभियान का प्रथम चरण एवं जनपद वासियों को संचारी रोगों से सुरक्षित बनाए रखने हेतु 1  से 30 अप्रैल तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलने वाले दस्तक अभियान का  प्राइमरी विद्यालय मथुरापुर ग्रेटर नोएडा में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य श्री चंद शर्मा  एवं डीएम मनीष कुमार वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  की अध्यक्षता में बरेली में आयोजित हो रहे कार्यक्रम का सचिव प्रसारण भी किया गया। प्राइमरी विद्यालय मथुरापुर ग्रेटर नोएडा से स्कूल चलो अभियान एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक अभियान के प्रचार प्रसार हेतु रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया गया।

 

अब परिषदीय विद्यालयों में भी आधुनिक तरीके से बच्चों को पढ़ाया जा रहा है।
श्रीचंद शर्मा ने कहा कि वर्तमान में  मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में परिषदीय विद्यालयों का कायाकल्प हुआ है। अब परिषदीय विद्यालयों में भी आधुनिक तरीके से बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। इसलिए सभी अभिभावक परिषदय विद्यालयों में अपने बच्चों का दाखिला करायें और उनको प्रतिदिन विद्यालय अवश्य भेजें। उन्होंने अध्यापकों से कहा कि आप भी अपने स्तर से बच्चों को प्रतिदिन स्कूल लाने के लिए प्रेरित करें।  जिलाधिकारी ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि परिषदीय विद्यालय में अपने बच्चों का नामांकन करते हुए उनका रोजाना स्कूल भेजें।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विद्यानाथ शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नरेंद्र कुमार, डायट प्राचार्य राज सिंह यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार, जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी श्रुति कीर्ति वर्मा, अध्यापकगण, अभिभावक एवं स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

 

यह भी पढ़े : इन्फ्रास्ट्रक्चर में बढ़ोतरी ही उप्र में बदलते पुलिसिंग की एक झलक: बोले डीजीपी प्रशांत कुमार, नहीं बचा कोई माफिया

यहां से शेयर करें