Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
विद्यालय में संदेश व डाबर का सहयोग प्रसंशनीय: दीपक मीणा विद्यालय में संदेश व डाबर का सहयोग प्रसंशनीय: दीपक मीणा

विद्यालय में संदेश व डाबर का सहयोग प्रसंशनीय: दीपक मीणा

ghaziabad news   जिलाधिकारी दीपक मीणा ने संयुक्त रूप से प्राथमिक विद्यालय नासिरपुर में दीप प्रज्वलित कर कराए गए कायाकल्प का शुभारंभ किया।
उन्होंने संस्था के कार्यो की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यालय में किए सभी कार्य प्रशंसा के काबिल है। संस्था को अन्य विद्यालयों को चिन्हित कर इस तरह के कार्य करते रहना चाहिए।
डाबर सीएसआर हैड ब्यास आनन्द ने बताया कि डाबर जनपद में सीएसआर के तहत बहुत सी परियोजनाएं चला रहा है। महिलाओं व नवयुवतियों के लिए हुनर विकास व छात्रों के लिए कम्प्यूटर साक्षरता जैसे महत्वपूर्ण कार्यो का क्रियान्वयन किया जा रहा है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश यादव ने बताया कि संदेश संस्था पहले भी जनपद के अनेकों विद्यालयों में स्वास्थ्य से जुड़े कार्य किए गए हैं। अब प्राथमिक विद्यालय नासिरपुर का कायाकल्प करके सराहनीय सहयोग किया है।
संस्था संदेश की सचिव पूनम परिहार ने कहा कि संस्था पिछले 30 वर्षों से विद्यालय में शिक्षा के सुधार के उद्देश्य से सहयोग कर रही है। संस्था ने विद्यालय में छात्रों को बैठने के लिए डेस्क बेंच, दीवार लेखन, शौचालय का सौन्दर्यीकरण, स्वच्छ पेयजल, फर्श का मरम्मत, टाइल्स, वृक्षारोपण, व रसोई घर का सौन्दर्यीकरण कराकर आदर्श विद्यालय के सभी मापदण्डों को पूरा करने का प्रयास किया गया है।
विद्यालय की प्रधानाध्यापक हामिद सिराज ने कहा कि संस्था ने जो सराहनीय सहयोग किया है हम संस्था से इसी तरह की भविष्य में सहयोग की उम्मीद करते है।
इस अवसर पर डाबर के उपप्रबंधक सीएसआर संजय शाह, शिक्षक संघ के अध्यक्ष अमित गौस्वामी, उपाध्यक्ष राजबहादुर उपाध्याय, एआरपी विक्रांत शर्मा, अतुल जैन, पीटीआई राजकुमार, पार्षद उदित मोहन, जिला प्रभारी शिक्षा विभाग टिंकू कंसल, संदेश के सहायक प्रबन्धक राहुल सक्सेना, परियोजना समन्वयक संजीव भारद्वाज मौजूद रहे।

 

ghaziabad news

यहां से शेयर करें