Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर बड़ा हादसा, सेल्फी लेते वक्त पुल से गिरकर मरे 2 युवक – जय हिन्द जनाब दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर बड़ा हादसा, सेल्फी लेते वक्त पुल से गिरकर मरे 2 युवक – जय हिन्द जनाब

दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर बड़ा हादसा, सेल्फी लेते वक्त पुल से गिरकर मरे 2 युवक

नई दिल्ली। दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर आज सुबह बड़ा हादसा हुआ है। यहां सेल्फी ले रहे दो युवकों की पुल से नीचे गिरकर मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक पर सवार थे और इनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई थी। जिसकी वजह से ये हादसा हुआ।

दोनों युवक सेल्फी लेने के दौरान पुल से नीचे रेत पर जा गिरे। मौके पर पुलिस पहुंच गई है और मामले की पड़ताल जारी है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे पुल पर जिस जगह इन युवकों की बाइक टकराई, उस जगह एक बड़ा गैप था। इसी गैप के कारण बाइक पुल से नीचे जा गिरी और युवकों की मौत हो गई।

आपको बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस पुल का उद्घाटन किया था। इस पुल की खासियत ही सबसे ऊंचा सेल्फी प्वाइंट बताई जा रही थी। जिस दिन पुल आम जनता के लिए खोला गया था, उसी के बाद से ही आम लोगों का वहां पर खड़े हो सेल्फी लेना प्रशासन के लिए चुनौती बन रहा था।

यहां से शेयर करें