Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
शहर को चमकाने में जुटा प्राधिकरण – जय हिन्द जनाब शहर को चमकाने में जुटा प्राधिकरण – जय हिन्द जनाब

शहर को चमकाने में जुटा प्राधिकरण

नोएडा। शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए प्राधिकरण की ओर से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। यही कारण है कि सड़कों पर पड़े कूड़े के निस्तारण के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है।
सड़कों के बीचो बीच बने डिवाइडर दोबारा से पेंट किए जा रहे हैं ताकि सड़क के साथ-साथ डिवाइडर चमकते रहें। अलग-अलग मुख्य मार्गों के लिए व्यवस्था बनाई जा रही है। सेक्टर 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12 आदि में कूड़ा फेंकने के लिए सड़क पर एक स्टील की चादर लगाई गई है ताकि वह सड़क पर न निकल पाए। इसके अलावा मार्गों को बेहतर बनाने के लिए डिवाइडर के बीचो-बीच अलग-अलग प्रकार के पेड़ पौधे लगाए जा रहे हैं।
डिवाइडर प्रिंट करने के लिए टेंडर निकाला गया है। ज्यादातर ठेकेदारों से जल्द से जल्द काम करने के लिए प्राधिकरण ने कहा है। स्वच्छता अभियान के तहत नोएडा को भी शामिल करने के लिए यह काम किए जा रहे हैं।

यहां से शेयर करें