Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
एसटीएफ ने ड्रग नेटवर्क का किया पदार्फाश, दो गिरफ्तार  एसटीएफ ने ड्रग नेटवर्क का किया पदार्फाश, दो गिरफ्तार 

एसटीएफ ने ड्रग नेटवर्क का किया पदार्फाश, दो गिरफ्तार 

new delhi news  शाहदरा पुलिस ,एसटीएफ ने संयुक्त रूप से  ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए  113 ग्राम स्मैक के साथ  दो लोग को गिरफ्तार किया है।  डीसीपी प्रशांत गौतम  ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपी की  पहचान विकास उर्फ विक्की पुत्र लेफ्टिनेंट अशोक कुमार निवासी अजय पहलवान का मकान, गाँव खजूरी खास दिल्ली  के रूप में हुई है। मुखबिर की पहचान पर  टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए  आरोपी को पकड़ लिया।  उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से कुल 08 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ पर उसने कबूल किया कि वह सीमा पुरी में रहने वाली किरण नामक एक महिला से स्मैक लाता है और वह उसका पता जानता है।  थाना  जीटीबी एंक्लेव दिल्ली के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी विकास उर्फ विक्की की निशानदेही पर, टीम संदिग्ध महिला के सीमापुरी स्थित आवास पर पहुंची और उस महिला के आवास से कुल 105 ग्राम स्मैक बरामद की गई, जिसका नाम किरण पत्नी निसारिया मस्जिद, नई सीमापुरी, दिल्ली है। सप्लाई चेन के अन्य सदस्यों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने तथा अवैध स्मैक के स्रोत के बारे में और जानकारी हासिल करने के लिए जांच जारी है।  कब्जे से  113 ग्राम स्मैक बरामद की गई।

new delhi news

यहां से शेयर करें