Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
दिल्ली की शराब नीति पर विधानसभा में हंगामा, कैग रिपोर्ट में खुल गई पोल बताएं कहां कहां हुआ नुकसान – जय हिन्द जनाब दिल्ली की शराब नीति पर विधानसभा में हंगामा, कैग रिपोर्ट में खुल गई पोल बताएं कहां कहां हुआ नुकसान – जय हिन्द जनाब

दिल्ली की शराब नीति पर विधानसभा में हंगामा, कैग रिपोर्ट में खुल गई पोल बताएं कहां कहां हुआ नुकसान

दिल्ली विधानसभा में आज यानी मंगलवार को विशेष सत्र की दूसरे दिन की कार्रवाई में हंगामा हुआ। पहले राज्यपाल का अभिभाषण हुआ, उसके बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कैग की रिपोर्ट को पेश किया। शराब घोटाले से जुड़ी सीएजी की रिपोर्ट को रेखा गुप्ता ने सदन में पेश किया। रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। रेखा गुप्ता ने बताया कि शराब पॉलिसी बदलने से 2002 करोड़ रुपये का नुकसान दिल्ली सरकार को हुआ है।

शराब पॉलिसी बदलने से 2002 करोड़ की हानि
कैग रिपोर्ट में बताया गया है कि दिल्ली की शराब पॉलिसी बदलने से 2002 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं गलत फैसलों की वजह से दिल्ली सरकार को ऐसा नुकसान हुआ है। सीएजी रिपोर्ट में बताया गया है कि जोनल लाइसेंस जारी करने में छूट देने से सरकार को करीब 940 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार रिटेंडर प्रक्रिया से भी सरकार को 890 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं कोरोना के प्रतिबंधों की वजह से 28 दिसंबर 2021 से 27 जनवरी 2022 तक शराब कारोबारियों को लाइसेंस में 144 करोड़ रुपये की छूट दी गई। जबकि सिक्योरिटी डिपॉजिट सही से जमा नहीं करने से 27 करोड़ रुपये का नुकसान सरकार को हुआ है। कैग रिपोर्ट में कहा गया कि कुछ रिटेल विक्रेताओं ने शराब नीति खत्म होने तक लाइसेंस का इस्तेमाल किया लेकिन कुछ ने समय से पहले ही सौंप दिया।

 

यह भी पढ़े : सिख दंगों में बड़ा फैसला: सज्जन कुमार को उम्रकैद.. जानिए पूरा इतिहास

 

यहां से शेयर करें