Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
आज दिल्ली के डाक्टरों की हड़ताल, जानिए कौन कौन सी सेवाएं रहेगी जारी – जय हिन्द जनाब आज दिल्ली के डाक्टरों की हड़ताल, जानिए कौन कौन सी सेवाएं रहेगी जारी – जय हिन्द जनाब

आज दिल्ली के डाक्टरों की हड़ताल, जानिए कौन कौन सी सेवाएं रहेगी जारी

नई दिल्ली। दिल्ली में कई बड़े सरकारी अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर सोमवार 12 अगस्त को सामूहिक हड़ताल पर रहेंगे। इससे राजधानी में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा सकती हैं। हालांकि, इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं पहले की तरह ही चलती रहेंगी। दरअसल, कोलकाता के एक मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी और हत्या के विरोध में डॉक्टरों ने कल प्रदर्शन का ऐलान किया है।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली के कई बड़े अस्पतालों जैसे- मौलाना आजाद, लोकनायक, राम मनोहर लोहिया, लेडी हार्डिंग और जीटीबी अस्पताल में सोमवार को ओपीडी, इलेक्टिव सर्जरी और लैब सेवाएं बंद रहेंगी। इन अस्पतालों की रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशनोंं (आरडीए) ने कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई शर्मनाक घटना के विरोध में एकजुटता दिखाते हुए सोमवार को काम रोकने की घोषणा की है। सभी आरडीए मृतक महिला डॉक्टर के लिए इंसाफ और अन्य डॉक्टरों के लिए मांग करेंगी।

यह भी पढ़े : नोएडा में प्रोपार्टी मंहगी, कल से नई दरें होगी लागू, जानिए किस सेक्टर में क्या होगा रेट

महिला डॉक्टर की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उत्पीड़न और हत्या के संकेत
भाषा की रिपोर्ट के अनुसार, गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल के ‘सेमिनार हॉल’ में शुक्रवार को ट्रेनी महिला डॉक्टर का शव मिला था। मृतक डॉक्टर छाती रोग मेडिकल विभाग के सेंकेंड ईयर वर्ष की छात्रा थी,और गुरुवार की रात ड्यूटी पर तैनात थी। पुलिस ने बताया कि मृतका की प्रारंभिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उत्पीड़न के बाद हत्या किए जाने का संकेत मिला है। उसने बताया कि आत्महत्या की संभावना से भी इनकार किया गया है तथा अब ताला पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, यह निश्चित रूप से आत्महत्या का मामला नहीं है। महिला की यौन उत्पीड़न के बाद हत्या की गई थी।

यहां से शेयर करें