Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Greater Noida: शादी की खुशियों को मातम में बदल रही हर्ष फायरिंग, ग्रेनो के इस मैरिज हाल में चलाई गोलियां – जय हिन्द जनाब Greater Noida: शादी की खुशियों को मातम में बदल रही हर्ष फायरिंग, ग्रेनो के इस मैरिज हाल में चलाई गोलियां – जय हिन्द जनाब

Greater Noida: शादी की खुशियों को मातम में बदल रही हर्ष फायरिंग, ग्रेनो के इस मैरिज हाल में चलाई गोलियां

Noida Crime

Greater Noida: शादियो में गोली चलने के मामले लगातार सामने आ रहे है। खुशियों का माहौल मातम में बदल रहा है। साकीपुर में बने आशीर्वाद मैरिज होम में एक शादी समारोह के दौरान की गई फायरिंग में दो हलवाई घायल हो गए। घायलों की पहचान मुरैना मध्य प्रदेश के हलवाई संतोष (35) और ईश्वर दयाल (23) फिरोजाबाद के रूप में हुई है। घायलों को तत्काल इलाज के लिए ग्रेटर नोएडा स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की हालत गंभीर बताई है।

जानकारी के अनुसार बिसरख से साकीपुर गांव में बारात गई थी। 130 मीटर रोड के समीप आशीर्वाद मैरिज होम में बारात आने के बाद रात करीब साढ़े दस बजे कुछ लोगों ने खुशी में हवाई फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान दो गोली वहां काम कर रहे हलवाई संतोष और ईश्वर दयाल को जा लगी। हलवाई को गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायलों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलते ही सूरजपुर कोट अली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना के बाद से हर्ष फायरिंग करने वाले फरार हो गए हैं।

 

यह भी पढ़े : Virat Kohli: विराट का सुनहरा रिकॉर्ड! 14 हजार रन पूरे, ठोका 51वां शतक

यहां से शेयर करें