Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
BJP v/s AAP: केजरीवाल का बड़ा आरोप 15-15 करोड़ में भाजपा का आप विधायाकों को... – जय हिन्द जनाब BJP v/s AAP: केजरीवाल का बड़ा आरोप 15-15 करोड़ में भाजपा का आप विधायाकों को... – जय हिन्द जनाब

BJP v/s AAP: केजरीवाल का बड़ा आरोप 15-15 करोड़ में भाजपा का आप विधायाकों को…

BJP v/s AAP: दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो ने में कुछ ही घंटें बाकी है। इससे पहले दिल्ली में सियासी पारा चढ गया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। कहा कि उनके उम्मीदवारों से भाजपा संपर्क कर रही है और 16 प्रत्याशियों को 15-15 करोड़ रुपये लेकर भाजपा में शामिल होने के लिए कहा गया है। इसके बाद भाजपा ने दिल्ली के एलजी को पत्र लिखकर शिकायत की। एलजी ने आप के इन आरोपों की जांच के आदेश दिए। एसीबी इस मामले की जांच में जुट गई। एसीबी की एक टीम अरविंद केजरीवाल के घर जा पहुंची और काफी देर बाहर खड़े रहने के बाद वापस लौट गई। इस बीच एसीबी की टीम ने पूछताछ के लिए केजरीवाल को नोटिस जारी किया है। नोटिस में पूछा गया है कि किस-किस को 15 करोड़ रुपये का ऑफर मिला है उनके नाम बताएं। नोटिस उन सभी 16 उम्मीदवारों की जानकारी मांगी है, जिसने पास ऑफर का फोन आया था।
नोटिस का जवाब हम देंगेः आप
आम आदमी पार्टी के लीगल हेड संजीव नासियार ने कहा कि पिछले 1.5 घंटे से भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम यहां पर बैठी हुई थी। जब वे यहां आए तब उनके पास न कोई स्टैंप थी, न कोई पेपर था और न ही कोई नोटिस था। उन्होंने ऊपर से निर्देश लिए और 1.5 घंटे में नोटिस बाहर से तैयार होकर मंगवाया गया। वे नोटिस तामील करके गए हैं जिसका हम जवाब देंगे।

संजय सिंह बोले, भाजपा इस देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी
आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा इस देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी है। भाजपा विधायकों की खरीद करने वाली और तोड़-फोड़ करने वाली पार्टी है। उन्होंने (भाजपा) महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश की सरकार गिराई, क्या उनके बारे में आपको प्रमाणपत्र चाहिए कि वे भ्रष्ट पार्टी नहीं है? हमने उस पूरे मामले की शिकायत खुद से दी है और जांच की मांग की है। हमने वो नंबर दिया है जिससे फोन आया था। उसकी जांच की जाए।

 

यह भी पढ़े : 4200 भारतीयों पर लटकी जांच की तलवार, हो सकते है डिपोर्ट, एजेटों का पता लगा रही ईडी

यहां से शेयर करें