Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
दिल्ली में चौंकाने वाला एग्जिट पोल, सही साबित हुआ तो बनेगी भाजपा की सरकार – जय हिन्द जनाब दिल्ली में चौंकाने वाला एग्जिट पोल, सही साबित हुआ तो बनेगी भाजपा की सरकार – जय हिन्द जनाब

दिल्ली में चौंकाने वाला एग्जिट पोल, सही साबित हुआ तो बनेगी भाजपा की सरकार

Delhi Election Exit Poll: दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर मतदान शाम 6 बजे खत्म हो गया है। जैसे ही मतदान का समय खत्म हुआ तो एग्जिट पोल आने शुरू हो गए। एग्जिट पोल सही साबित हुए तो दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी।
करीब 60 प्रतिशत हुआ मतदान
बता दें कि शाम 5 बजे तक 57.78 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है। मतदाता सुबह 7.00 बजे से ही अपने-अपने मतदान केंद्रों पर लाइन लगकर वोट डाल रहे थे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान की प्रक्रिया पूरी हुई। कई जगहों पर फर्जी वोटिंग के आरोप भी लगाए गए, लेकिन पुलिस ने इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया।
ये है एग्जिट पोल के अनुमान
पीपुल्स पल्स ने बीजेपी को बड़ा जनाधार दिया है। इसने बीजेपी 51-60 सीटें, आप को 10-19 सीटें और कांग्रेस को 0 सीटें दी है।
पी मार्क ने आम आदमी पार्टी को 21-31 सीटें, बीजेपी को 39-49 सीटें और कांग्रेस को 0-1 सीटें दी है।

जेवीसी ने आम आदमी पार्टी को 22-31 सीटें दी है। बीजेपी को 39-45 सीटें जबकि कांग्रेस को 0-2 सीटें ही दी है।

मैट्रिज ने आम आदमी पार्टी को 32-27 सीटें दी है। बीजेपी को 35-40 और कांग्रेस को 0-1 सीटें दी है।

चाणक्या स्ट्रेटजी बीजेपी को 39 से 44 सीटें दे रही है। वहीं इसने कांग्रेस को 2 से तीन सीटें मिलने का अनुमान जताया है। इसने आम आदमी पार्टी को 25-28 सीटें दी है।

 

यह भी पढ़े : सुनहेरा अवसरः साढे सात लाख रुपये में यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में मिलेगा प्लाॅट… मगर ये होंगी शर्तें

यहां से शेयर करें