Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
इंदिरापुरम में नाला बनाते समय मकान की गिरी दीवार, तीन मजदूर दबे इंदिरापुरम में नाला बनाते समय मकान की गिरी दीवार, तीन मजदूर दबे

इंदिरापुरम में नाला बनाते समय मकान की गिरी दीवार, तीन मजदूर दबे

ghaziabad news  इंदिरापुरम सेक्टर-12 स्थित फ्रेंच सोसाइटी में नगर निगम की तरफ से कराए जा रहे नाले के निर्माण कार्य के दौरान वहां स्थित मकान की दीवार गिर गई। इसके नीचे काम कर रहे तीन मजदूर दब गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और तीनों मजदूरों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा।
सेक्टर-12 निवासी सुधीर महरोत्रा ने बताया कि उन्होंने पास नक्शे के आधार पर अपना मकान बनवाया था। कुछ दिन पहले नगर निगम की तरफ से नाला बनवाने का काम शुरू किया गया था। सोमवार की शाम करीब छह बजे काम करने के दौरान ड्रिल मशीन से इतनी गहराई तक गड्ढा किया गया कि उनकी दीवार के नीचे लगी ईंटे भी टूट गईं। इसके तुरंत बाद उनके मकान की करीब 58 फीट लंबी दीवार भरा भराकर गिर गई। वहां काम करने वाले तीन मजदूर दीवार के नीचे गिर गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें निकालकर अस्पताल भेजा।
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मौके पर दमकल और पुलिस को तैनात कर दिया गया है। घायलों का उपचार चल रहा है।

 

यहां से शेयर करें