Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
हथियार के बल पर अधिकारी से मोबाइल लूटा हथियार के बल पर अधिकारी से मोबाइल लूटा

हथियार के बल पर अधिकारी से मोबाइल लूटा

Ghaziabad news : शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र स्थित 150 फुटा रोड पर टहलने निकले दिल्ली सरकार में कार्यरत समाज कल्याण अधिकारी से बाइक सवार बदमाशों ने गन प्वाइंट पर मोबाइल लूट लिया। वारदात की सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश कराई, लेकिन उनका पता नहीं चल पाया। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के 150 फुटा रोड स्थित विक्रम एनक्लेव में योगेश परिवार के साथ रहते हैं। योगेश ने बताया कि वह दिल्ली सरकार में समाज कल्याण अधिकारी के पद पर तैनात हैं। उनके मुताबिक, प्रतिदिन की भांति वह देर शाम खाना खाने के बाद टहलने के लिए घर से निकले थे। जब वह करण गेट चौकी वाली सर्विस रोड पर पहुंचे, तभी रास्ते में बाइक सवार दो बदमाश आए और उन्हें गन प्वाइंट पर लेकर मोबाइल लूट कर ले गए। वारदात के बाद वह शालीमार गार्डन थाने पहुंचे और घटना के बारे में पुलिस को अवगत कराया। इस दौरान पीड़ित ने पुलिस को बताया कि लूटा गया मोबाइल लगभग 70 हजार रुपये की कीमत का था। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने रेसिंग बाइक केटीएम से वारदात को अंजाम दिया। हालांकि, वह बाइक का नंबर नहीं देख पाए।
डीसीपी ट्रांस हिंडन शुभम पटेल ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लुटेरों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

यहां से शेयर करें