Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Mahagun Maywood Society: रजिस्ट्री और कब्जे की मांग को लेकर किया प्रदर्शन – जय हिन्द जनाब Mahagun Maywood Society: रजिस्ट्री और कब्जे की मांग को लेकर किया प्रदर्शन – जय हिन्द जनाब

Mahagun Maywood Society: रजिस्ट्री और कब्जे की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुन मायवुड सोसाइटी (Mahagun Maywood Society) के फेस 3 के निवासी फ्लैट की रजिस्ट्री और कब्जा न मिलने के कारण परेशान हैं। इसे लेकर निवासियों ने बीती  शाम को बिल्डर प्रबंधन कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। जल्द रजिस्ट्री और पजेशन देने की मांग की।
लोगों का आरोप है कि लगातार बिल्डर से रजिस्ट्री के लिए बोला जा रहा, लेकिन हर बार आश्वासन देकर तारीख को आगे बढ़ा रहा है। सोसाइटी के निवासी रंजीत रतन सिंह ने बताया कि फेस 3 के अंदर विंग 8 और विंग 9 बनी है। विंग में करीब चार टावर है। जिनमें करीब 700 परिवार निवास कर रहे हैं। वहीं, विंग 9 में तीन टावर है। जो कि निमार्णाधीन है। इनका पजेशन अभी तक लोगों को नहीं मिला है। ऐसे में दोनों विंग के निवासी मंगलवार शाम को एकत्रित होकर बिल्डर प्रबंधन के सेक्टर 63 स्थित कार्यालय पहुंचे। उन्होंने रजिस्ट्री और पजेशन की मांग को लेकर बिल्डर कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। निवासियों का आरोप है कि दो वर्ष बीत चुके हैं, अभी तक लोगों की रजिस्ट्री नहीं हुई है। साथ ही अधूरे पड़े टावरों का कार्य भी पूरा नहीं हुआ है। जबकि सभी लोग समय से भुगतान कर चुके हैं। उसके बाद भी बिल्डर कार्य को पूरा करने को तैयार नहीं है। लगातार पजेशन की तारीख दी जा रही है, लेकिन जब निवासी अपना हैंडोवर लेने के लिए पहुंचते हैं तो वह अगली तारीख दे देता है। इससे सभी निवासी परेशान है। निवासियों ने बताया कि मंगलवार को प्रदर्शन में बिल्डर प्रबंधन की तरफ से विंग 9 के निवासियों से कुछ टावर का पजेशन मार्च तो कुछ का जून में देने का वादा किया है, लेकिन रजिस्ट्री के लिए पूछे जाने पर अभी भी कोई जवाब नहीं मिला। इस मौके पर रंजीत रत्न सिंह, सत्यव्रत, अमित शाह, अमित श्रीवास्तव पुलिन त्यागी, मुकेश कुमार, राजीव झा, अशोक, पंखुरी आदि लोग उपस्थित रहे।

 

यह भी पढ़े : Republic Day: गणतंत्र दिवस के मद्देनजर दिल्ली में मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

यहां से शेयर करें