Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
प्रतिदिन समय से उठे कूड़े के ढेर, मॉनिटरिंग भी करें: नगरायुक्त प्रतिदिन समय से उठे कूड़े के ढेर, मॉनिटरिंग भी करें: नगरायुक्त

प्रतिदिन समय से उठे कूड़े के ढेर, मॉनिटरिंग भी करें: नगरायुक्त

ghaziabad news  नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने शुक्रवार को सेक्टर 23 संजय नगर, कवि नगर, राजनगर, गोविंदपुरम, शास्त्री नगर मेहरौली, रजापुर की सफाई व्यवस्था का बारीकि से निरीक्षण कर स्वास्थ्य प्रहरियों से सफाई व्यवस्था का फीडबैक लिया। बेहतर कार्य करने पर सफाई मित्रों को पुरस्कृत भी किया।
नगर आयुक्त ने सफाई मित्रों को गीला कचरा तथा सूखा कचरा अलग-अलग करने के लिए शहर वासियों को लगातार जागरुक करते रहने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि कूड़े के कूड़े के ढेर प्रतिदिन समय से उठाए जाएं। शहर में कूड़ा समय से उठ रहा है कि नहीं अधिकारी मॉनिटरिंग भी करते रहे। इस मौके पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश, जोनल सेनेटरी आॅफिसर ओमपाल, सफाई निरीक्षक हिमांशु व अन्य मौजूद रहे।

यहां से शेयर करें