Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
प्रॉपर्टी नाम करने की शर्त सुन युवती ने कर लिया आत्मदाह प्रॉपर्टी नाम करने की शर्त सुन युवती ने कर लिया आत्मदाह

प्रॉपर्टी नाम करने की शर्त सुन युवती ने कर लिया आत्मदाह

करोड़ों की संपत्ति देख युवक ने शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया
ghaziabad news  चंद्रपुरी में 11 दिसंबर को युवती के आत्मदाह के मामले में पीड़ित पिता ने बताया कि उन्होंने 20 करोड़ की संपत्ति बेटी के नाम पर कर रखी थी। उसकी नजर बेटी की उसी संपत्ति पर थी, जबकि बेटी उससे प्यार कर बैठी थी। उसे फराज पर बड़ा भरोसा था। जब होटल में “रोका” की रस्म होने के बाद फराज ने इस रिश्ते का अभी खुलासा नहीं करने की बात कही थी, तभी मैने बेटी से कहा था कि माजरा क्या है, मुझे कुछ ठीक नहीं लग रहा लेकिन मेरी बेटी बोली, मैं फराज को जानती हूं, वह कुछ गलत नहीं कर सकता।
पीड़ित पिता का कहना है कि जब बेटी को असलियत पता चली तो वह धोखा खाने का सदमा न झेल सकी और आत्मदाह कर लिया। आरोपी 38 वर्षीय फराज अथर पुत्र शब्बन अली मूलरूप से दिल्ली में गली नंबर-16, चौहान बांगर शाहदरा का रहने वाला है हालांकि वर्तमान में वह नोएडा के सेक्टर-105 में रह रहा था,और अब उसका नया पता डासना जेल, गाजियाबाद हो चुका है।

यहां से शेयर करें