Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Anniversary: तीसरी एनिवर्सरी पर कटरीना ने जंगल में बिताए 48 घंटे Anniversary: तीसरी एनिवर्सरी पर कटरीना ने जंगल में बिताए 48 घंटे

Anniversary: तीसरी एनिवर्सरी पर राजस्थान में कटरीना ने जंगल में बिताए 48 घंटे

Anniversary:

Anniversary: पाली। शादी की तीसरी सालगिरह पर फिल्म एक्ट्रेस कटरीना कैफ अभिनेता पति विक्की कौशल के साथ राजस्थान आई हुई हैं। उन्होंने पाली के सुजान जवाई होटल में वक्त बिताया। कटरीना ने पाली के जवाई इलाके की 12 खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं और लिखा- जंगल में 48 घंटे। कटरीना कैफ ने जंगल, लेपर्ड, नील गाय, स्विमिंग पूल और होटल इंटीरियर के फोटो शेयर किए।

Anniversary:

फिल्म अभिनेता विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने शादी की तीसरी एनीवर्सरी सेलिब्रेट करने के लिए राजस्थान को चुना। वे रविवार और सोमवार को पाली स्थित जवाई लेपर्ड कंजर्वेशन एरिया के पास स्थित सुजान होटल में रुके थे। सोमवार को उन्होंने शादी की सालगिरह सेलिब्रेट की। होटल की ओर से सेलिब्रेशन के लिए खास इंतजाम किए गए। दोनों ने केक काटा और एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। शाम को लालटेन की रोशनी में दोनों ने डिनर किया। इस दौरान उन्हें राजस्थानी भोजन सर्व किया गया। डिनर के बाद संगीत का कार्यक्रम भी हुआ। इसके लिए लोक कलाकारों को बुलाया गया।

कटरीना यलो टी-शर्ट और विक्की कौशल ब्लैक टी-शर्ट, कैप में घनी मूछों में नजर आए। सेल्फी में दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। कटरीना ने इस फोटो के साथ इमोशनल भरा मैसेज भी लिखा दिल तू, जान तू। मंगलवार सुबह कटरीना कैफ और विक्की कौशल सुजान जवाई होटल से कार से उदयपुर के लिए रवाना हो गए।

विक्की और कटरीना ने नौ दिसम्बर 2021 को राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा में शादी की थी।। इसके बाद अगले साल 2022 उन्होंने पाली के सुजान जवाई में क्रिसमस की छुट्‌टियां बिताई थीं। खुले जंगल में स्थित सुजान जवाई होटल की प्राइवेसी और जंगल से नजदीकी विक्की और कटरीना को बहुत पसंद आई। यही वजह है कि वे राजस्थान में छुटि्टयां मनाने आती हैं। पाली का जवाई लेपर्ड एरिया कटरीना की खास पसंद है। यहां खुले में घूम रहे लेपर्ड को निहारना और शांत वातावरण उन्हें खासा रास आता है।

शादी की तीसरी सालगिरह मनाने दोनों पाली में जवाई लेपर्ड कंजर्वेशन एरिए के पास सुजान जवाई होटल में रुके। यह दुनिया की 50 अनोखे होटल में शामिल है। कुछ माह पहले ही लंदन के मशहूर गिल्ड हॉल में पुरस्कार समारोह का आयोजन कर रैंकिंग की घोषणा की गई थी। पूरी दुनिया से अनोखे बेहतरीन होटल को चुनने में 600 एक्सपर्ट होटल बिजनेसमैन, ट्रैवल जर्नलिस्ट, टीचर और वर्ल्ड ट्रैवलर्स ने एक साल का समय लिया। उन्होंने दुनिया के सभी महाद्वीपों में होटल्स को अलग-अलग विशेषताओं के आधार पर परखा और फिर 50 होटलों का चयन किया।

Anniversary:

जवाई बांध एरिया (पाली) में स्थित सुजान जवाई होटल दुनिका के 50 अनोखे होटलों में से एक है। सुजान जवाई की कुछ ऐसी खासियत हैं, जो इसे भारत और दुनिया के अन्य होटलों से अलग करती हैं। यह होटल शहर में नहीं बल्कि घने जंगल के बीच है। पाली जिले में जवाई नदी पर बने जवाई बांध के उत्तर-पूर्व में अरावली की पहाड़ियों के बीच यह होटल 10 अलग-अलग कैंप में बंटा हुआ है।

यह लेपर्ड सफारी से 10 किमी और जवाई डैम से 12 किमी की दूरी पर है। होटल ने जंगल को या वन्यजीवों को नुकसान नहीं पहुंचाया है। स्थानीय समुदायों को भी विस्थापित नहीं किया है। जंगल में जंगल को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह प्रयास किया गया है कि होटल के कारण जंगल को किसी भी तरह का शोर-शराबा या गंदगी न झेलनी पड़े। यहां जंगल और होटल एक नजर आते हैं। यही वजह है कि इसे दुनिया के 50 बेहतरीन और अनूठे होटलों में शामिल किया गया है। यहां का शांत वातावरण और खुले में घूमते लेपर्ड सैलानियों का मनमोह लेते है।

इसलिए फिल्म स्टार, क्रिकेटर, राजनेता सहित कई सेलिब्रेटी हर साल यहां जवाई होटल में आते है। इन्हीं खासियत के चलते इस होटल सुइट का रेंट सवा लाख रुपए से शुरू होता है। जवाई कंजर्वेशन एरिए में 50 के करीब लेपर्ड हैं। जो सेणा, बेड़ा, जीवदा, पैरवा, बिसलपुर, दूदनी, कोठार, रघुनाथपुरा, वेलार जैसे गांवों के आस-पास पहाड़ियों पर अठखेलियां करते नजर आते हैं।

लेपर्ड जहां अपना डेरा जमाए हुए हैं वह भूमि अधिकतर राजस्व विभाग के अंतर्गत आती है। विभाग के अनुसार इन गांवों की पूरी जमीन लगभग साढ़े तीन हजार हेक्टेयर में फैली हुई है।

Anniversary:

यहां से शेयर करें