Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
तू किसी और से शादी करे मुझे पसंद नहीं प्रेमी के मन में यही आया और कर दिया कत्ल – जय हिन्द जनाब तू किसी और से शादी करे मुझे पसंद नहीं प्रेमी के मन में यही आया और कर दिया कत्ल – जय हिन्द जनाब

तू किसी और से शादी करे मुझे पसंद नहीं प्रेमी के मन में यही आया और कर दिया कत्ल

Girl Killed By Boyfriend over wedding:  नोएडा Police Station Sector 63 क्षेत्र के अर्तगत छिजारसी में प्रेमी ने लिव-इन में रहने वाली अपनी प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के महज 12 घंटे के अंदर ही डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी के नेतृत्व में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। डीसीपी ने बताया कि पुलिस जांच में पता चला है कि इंस्टाग्राम के जरिए करीब एक साल पहले आरोपी की युवती से दोस्ती हुई थी। पिछले करीब दो महीने से दोनों लिव-इन में रह रहे थे। इस दौरान युवती की शादी अपने मौसी के बेटे से तय हो गई। बस इसी बात पर गुस्साए प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर दी।

डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी (DCP Shakti Mohan Awasthi) ने बताया कि बीते दिन यानी बुधवार को पीड़ित परिवार ने सेक्टर 63 थाने में सूर्यकांत शाक्य के साथ रह रही खुशबू उर्फ खुशी (26) की हत्या और फरार होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और लोकल इंटेलिजेंस के आधार पर वांछित आरोपी सूर्यकांत शाक्य को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सूर्यकांत शाक्य ने बताया कि उसकी खुशबू उर्फ खुशी से इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हुई थी। करीब एक साल से दोनों संपर्क में थे। दो महीने से दोनों लिव-इन में रह रहे थे। कुछ दिन पहले खुशबू की शादी उसकी मौसी के बेटे से तय हुई थी। खुशबू अपने होने वाले पति जावेद से बात करती थी। आरोपी अपनी प्रेमिका खुशबू को जावेद से बात करने से मना करता था और उससे शादी करने के लिए कहता था।

किसी और से हो रही थी शादी इसलिए दबा दिया गला
पुलिस पूछताछ में आरोपी प्रेमी ने पुलिस को बताया कि खुशबू लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। लेकिन, वह जावेद से शादी करना चाहती थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। 26 नवंबर को भी आरोपी ने खुशबू पर शादी का दबाव बनाया। लेकिन, खुशबू मना करने लगी। इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद आरोपी ने खुशबू की गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि खुशी उसे धोखा दे रही थी। ऐसा खुलासा कम ही देखने को मिलता है जब पुलिस कड़ियां जोड़ते जोड़ते हत्या आरोपी तक पहुँच जाये। डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी का दावा है कि हत्या का खुलासा मुश्किल था लेकिन नामुमकिन नहीं।

यहां से शेयर करें