Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
कंटेनर में मिला था मांसः एसीपी लाइन हाजिर, थाना प्रभारी संस्पेड, और अब जांच – जय हिन्द जनाब कंटेनर में मिला था मांसः एसीपी लाइन हाजिर, थाना प्रभारी संस्पेड, और अब जांच – जय हिन्द जनाब

कंटेनर में मिला था मांसः एसीपी लाइन हाजिर, थाना प्रभारी संस्पेड, और अब जांच

Noida Police: थाना दादरी क्षेत्र अंतर्गत गत दिनों एक कंटेनर से प्रतिबंधित पशु के मांस मिलने के बाद इस मामले में अब बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने नोएडा कार्रवाई करते हुए एसीपी और थाना प्रभारी पर गाज गिराई है।

डीजीपी और कमिश्नर दफ्तर दे रहा था निर्देश
बता दें कि डीजीपी मुख्यालय एवं पुलिस कमिश्नर दफ्तर द्वारा लगातार दिए गए निर्देशों एवं आदेशों के उल्लंघन के क्रम में अनियमितता पाए जाने पर थाना प्रभारी दादरी सुजीत उपाध्याय को संस्पेड किया गया और एसीपी दादरी अमित प्रताप सिंह को लाइन हाजिर किया गया है। एक्सप्रेसवे में लगातार ड्यूटी लगाने एवं चेकिंग करने के निर्देश जारी करते हुए संयुक्त टीम बनाकर कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के सभी कोल्ड स्टोरेज की जांच हेतु निर्देश दिया गया। किसी भी दशा में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस में इस प्रकार के व्यापार ,अपराध ,परिवहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा लगातार इस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जनपद के सभी पुलिस उपायुक्त,पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारीयों को कड़े निर्देश निर्गत किए गए। पूरे घटना की जांच अपर पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक को दी गई। हालांकि इस पूरे प्रकरण में ग्रेटर नोएडा के डीसीपी और एडिशनल डीसीपी तक जांच की आच नहीं पहुंची है।

 

यह भी पढ़े : ट्रैफिक कंट्रोल करने में फेल हुए डीसीपी यमुना प्रसाद, कमिश्नर का बड़ा एक्शन

यहां से शेयर करें