Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
आईटी सिक्योरिटी फर्म सोफोस लैब्स की रिपोर्ट – जय हिन्द जनाब आईटी सिक्योरिटी फर्म सोफोस लैब्स की रिपोर्ट – जय हिन्द जनाब

आईटी सिक्योरिटी फर्म सोफोस लैब्स की रिपोर्ट

नई दिल्ली। गूगल प्ले स्टोर पर एसबीआई समेत 7 बैंकों के फर्जी ऐप मौजूद हैं। इनमें आईसीआईसीआई, एक्सिस, इंडियन ओवरसीज, बैंक ऑफ बड़ौदा, यस बैंक और सिटी बैंक शामिल हैं। फर्जी ऐप के जरिए हजारों ग्राहकों क्रेडिट और डेबिट कार्ड की डिटेल चोरी होने की आशंका है। आईटी सिक्योरिटी फर्म सोफोस लैब्स की रिपोर्ट में यह सामने आया है।
सोफोस लैब्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि फर्जी ऐप ग्राहकों को रिवॉर्ड प्वाइंट, कैश बैक, फ्री डेटा और बिना ब्याज के लोन का लालच देते हैं। कई ऐप तो एटीएम से कैश निकालकर ग्राहकों के घर तक पहुंचाने का दावा करते हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक फर्जी एंड्रॉयड ऐप पर बैंकों के लोगो लगे हैं। इस वजह से ग्राहक असली-नकली में फर्क नहीं कर पाते। हालांकि, कुछ बैंकों का कहना है कि फर्जी ऐप को कोई मामला उनके नोटिस में नहीं आया। उधर, कुछ बैंकों ने एहतिहात के तौर पर जांच शुरू कर दी है।
सोफोस लैब्स का कहना है कि यस बैंक ने अपने सायबर फ्रॉड डिपार्टमेंट को जानकारी दे दी है। एसबीआई की प्रतिक्रिया का इंतजार है।आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंक की ओर से भी कोई जवाब नहीं मिल पाया।

यहां से शेयर करें