Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida: पुलिस कमिश्नर बोलीं सेल्फिश हो जाओ जुगाड़ मत करो, जानिए क्या पूरा मामला – जय हिन्द जनाब Noida: पुलिस कमिश्नर बोलीं सेल्फिश हो जाओ जुगाड़ मत करो, जानिए क्या पूरा मामला – जय हिन्द जनाब

Noida: पुलिस कमिश्नर बोलीं सेल्फिश हो जाओ जुगाड़ मत करो, जानिए क्या पूरा मामला

Noida:  यातायात जागरूकता माह में गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर केवल दिखावे तक सीमित नहीं है। बल्कि रोड एक्सीडेंट में लोगों की जान कैसे बचाई जाए, इसको लेकर काम कर रही है उन्होंने एक नई कैंपेनिंग शुरू की है जिसमे पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह कहा है कि सेल्फिश हो जाओ लेकिन जुगाड़ मत करो। इसका मतलब यह हुआ कि सड़क पर वाहन चल रहे हैं तो आप चंद सेकंडों को बचाने के चक्कर में जान ना गंवाएं, बल्कि अपनी जान बचाने के लिए सेल्फिश हो जाए। उन्होंने कहा कि बहुत से ऐसे कट है और यूर्टन है जहाँ कोई भी चालक थोड़ा सा समय बचाने के लिए रॉन्ग साइड चलता है और गलती कर बैठता है। ऐसे में उसे उसकी खुद की भी और दूसरों की भी जान खतरे में आ जाती है। उन्होंने कहा कि जुगाड़ न करें बल्कि राइट ही रूट अपनाएं जहाँ यू टर्न हैं उसका उपयोग करें राॅग डायरेक्शन में ना चले।

नोएडा पुलिस ने जारी किया वीडियो

ट्रैफिक पुलिस ने एक वीडियो बनाकर जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि 20 सेकंड बचाने के चक्कर में बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इस वीडियो में कहा कि जब 20 सेकंड में आप अपना इन्ट्रोडक्शन नहीं दे सकते तो 20 सेकंड बचाने के चक्कर में जान कैसे दे सकते हैं यदि आप राॅग साइट चलेंगें तो कभी भी दूसरा वाहन आपको टक्कर मार सकता है। ऐसा जरूरी नहीं है कि इस टक्कर में आप की ही जान जाए इसमें दूसरे की भी जान जा सकती है।

ऑटो चालकों के लिए बनाए नए रूट
नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने शहर में जाम की स्थिति ना रहें इसको देखते हुए ऑटो चालकों के नए नए रूट बनाएँ ताकि वे अपने निर्धारित रूट पर ही चल सके। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह हरी झंडी दिखाकर सैकड़ों ऑटो को रवाना किया। अब ये सभी अपने नए रूट पर ही चलेंगे।

 

यह भी पढ़े : Noida: महर्षि यूनिवर्सिटी के छात्रों को पुलिस ने चुन चुन कर पकड़ा, केस जानेंगे तो रह जाएंगे दंग

यहां से शेयर करें