Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
ईकेवाईसी के बाद मिलेगा स्मार्ट फोन/टैबलेट ईकेवाईसी के बाद मिलेगा स्मार्ट फोन/टैबलेट

ईकेवाईसी के बाद मिलेगा स्मार्ट फोन/टैबलेट

ghaziabad news स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना के तहत स्मार्ट फोन/टैबलेट वितरण को लेकर विकास भवन स्थित दुर्गावती देवी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
उन्होंने संस्थाओं के अपलोड डाटा की डूपलीकेशी रोकने के लिए आधार प्रमाणीकरण एवं संस्थाओं के पास उपलब्ध डिवाईस को जल्द से जल्द वितरित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि संस्थाओं के पास जो डिवाईस है उन्हें 20 नवंबर तक शत-प्रतिशत छात्र-छात्राओं को वितरित किया जाए। ताकि ई-केवाईसी की जा सकें।
इस मौके पर केडी मिश्र, जिला समन्वयक (यूपीएसडीएम)/प्रधानाचार्य नोडल आईटीआई उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, गाजियाबाद, अरूण कुमार पाण्डेय, रवि कुमार प्रजापति (एमआईएस मैनेजर), मंजीत शाही, (डीपीएम) एवं राहुल कुमार, (डाटा आॅपरेटर) एवं जनपद के शैक्षणिक संस्थानों के प्रबन्धक/प्रधानाचार्य मौजूद रहे।

यहां से शेयर करें