Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida News: नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व शुरू – जय हिन्द जनाब Noida News: नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व शुरू – जय हिन्द जनाब

Noida News: नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व शुरू

Noida News: अखिल भारत हिन्दू महासभा और अखिल भारतीय प्रवासी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि सूयोर्पासना का महान छठ पर्व  नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है। मंगलवार को छठव्रतियों ने प्रात: अपने-अपने घड़ों की सफाई की।चावल, चना दाल और लौकी की शब्जी का प्रसाद बनाया।सर्वप्रथम भगवान सूर्य और षष्ठी देवी की पूजा कर छठव्रतियों ने प्रसाद स्वयं ग्रहण किया तथा अपने परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों को भी प्रसाद वितरित किये। पूजा छठव्रतियों की पूर्ण शुद्धता का प्रतीक है।

7 नवंबर को कार्तिक शुक्ल षष्ठी
6 नवंबर को कार्तिक शुक्ल पंचमी के दिन छठव्रती खरना की पूजा करेंगी। 7 नवंबर को कार्तिक शुक्ल षष्ठी के सायंकाल अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को जल से अर्घ्य दिया जायेगा। 8 नवंबर को कार्तिक शुक्ल सप्तमी के प्रात:काल उदीयमान भगवान सूर्य को दूध एवं जल से अर्घ्य दिया जायेगा।अर्घ्य के उपरांत छठव्रती छठघाट के निकट बने सूर्य पिंडों के पास बैठकर भगवान भास्कर की पूजा करेंगी।अर्घ्य और पूजा के उपरांत छठव्रतियों के 36 घन्टे का निर्जला व्रत समाप्त हो जायेगा तथा चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन हो जायेगा।
सेक्टर-75 के सेंट्रल पार्क में श्री सूर्यदेव पूजा समिति नोएडा द्वारा  छठ पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि छठव्रतियों को अर्घ्य प्रदान करने के लिए 60 फीट लंबा, 25 फीट चौड़ा और 4 फीट गहरा तालाब का निर्माण किया गया है। इस दौरान समिति के अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा, संयोजक ओ पी तिवारी, महासचिव राजीव त्यागी, कोषाध्यक्ष प्रभात राय,सहकोषाध्यक्ष आर.के.श्रीवास्तव,उपाध्यक्ष डॉ. शशांक शेखर, मनीष यादव,मनीष झा,अतुल जैन, अनुराग श्रीवास्तव, अनमोल सिंह, सुनील अग्रवाल,शोभित सक्सेना,विनोद कुमार,घनश्याम गुप्ता,रमाशंकर शर्मा,उत्पल कुमार,प्रभात चंदन,दुगार्दास शाह,संजय कुमार,किरण कुमार, विनय ठाकुर आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : Noida Authority: प्राधिकरण किसानों में विवाद बरकरार, 11 नवंबर को करेंगे उग्र प्रदर्शन

 

यहां से शेयर करें