Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
अवैध निर्माण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे :प्रदीप सिंह अवैध निर्माण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे :प्रदीप सिंह

अवैध निर्माण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे :प्रदीप सिंह

जीडीए अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में डासना और मेहरोली गांव में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
ghaziabad news गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के वीसी अतुल वत्स के निर्देश पर जीडीए के अपर सचिव एवं प्रभारी प्रवर्तन जोन-5, प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने शनिवार को जोन-5 डासना और मेहरोली गांव में अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई की।
जीडीए अपर सचिव एवं प्रभारी प्रवर्तन जोन-5 प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि जोन-5 का निरीक्षण किया गया और निरीक्षण के दौरान प्रवर्तन टीम को डासना क्षेत्रान्तर्गत खसरा संख्या -1127, डासना (आई.एम.एस. कॉलेज के पीछे) दीपक यादव, संजय सिंह, राहुल यादव, आजाद व साजेब आदि के जरिए लगभग 20,000 वर्ग मीटर जमीन में अवैध प्लॉटिंग होती पाई गई। जीडीए टीम ने शनिवार को सख्त उठाते हुए सड़क, सीवर लाईन व ब्रिकवॉल को तत्काल ध्वस्त कर दिया। साथ ही नॅशनल हाइवे स्थित खसरा संख्या -974, गांव -महरौली में निर्माणाधीन अवैध व्यावसायिक बिल्डिंग को भी ध्वस्त किया गया।
उन्होंने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा। जो भी अवैध निर्माण करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने अधिकारियों को भी सख्त लहजे में निर्देशित किया कि बिना प्राधिकरण से स्वीकृति मानचित्र के कोई निर्माण कार्य क्षेत्र में न हो। इसका विशेष ख्याल रखें और अवैध निर्माण पर लगातार पैनी नजर बनाए रखें।
उन्होंने कहा कि प्राधिकरण की अवैध निर्माण के विरूद्ध कार्रवाई जारी रहेंगी। निर्माणकर्ताओं से अनुरोध है कि प्राधिकरण स्थित भूमि पर विधिवत मानचित्र स्वीकृत के अनुसार ही निर्माण करें। अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम जनमानस से भी अपील करते हुए कहा कि ऐसे किसी भी वादग्रस्त,विवादित,अवैध निर्माण में भवनों को खरीदने से बचें अन्यथा भविष्य में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। ऐसे निर्माणों में खरीदारी से बचें।

यहां से शेयर करें