Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida: ब्लैक मनी को व्हाइट बनाने का झांसा देकर करते थे ठगी, पुलिस ने खोला ऐसे राज़ – Noida: ब्लैक मनी को व्हाइट बनाने का झांसा देकर करते थे ठगी, पुलिस ने खोला ऐसे राज़ –

Noida: ब्लैक मनी को व्हाइट बनाने का झांसा देकर करते थे ठगी, पुलिस ने खोला ऐसे राज़

Crime in UP:

Noida: अक्सर आपने सुना होगा कि लोग कहते हैं कि कैश ले लो और अकाउंट में पैसा ट्रांसफर कर दो या फिर कुछ ऐसे लोग होते हैं जो कहते हैं कि अकाउंट में पैसा ले लो और कैश में दे दो। दरअसल ये सब खेल ब्लैक मनी को व्हाइट बनाने का होता है। 100 में से कुछ परसेंट ही हकीकत होता है, लेकिन और सब फर्जीवाड़ा होता है। ऐसे ही गिरोह का थाना फेस दो पुलिस ने खुलासा किया है। ये गिरोह मनी को व्हाइट बनाने का झांसा देकर करोड़ों रुपए ठगा करता था। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यदि किसी को जरूरत होती थी वो केश देकर अकाउंट में पैसा ले लें तो उसी का फायदा उठाकर ये लोग ठगी कर लेते थे। लोगों को झांसा देते थे कि आप 4 करोड़ कैश में दीजिए तो आपके खाते में 5 करोड़ ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। अब तक ये गिरोह दर्जनों लोगों को ये अपना शिकार बना चुका है। इनकी बातों में भी लोग आसानी से आ जाते थे। पहले छोटा अमाउंट करते थे फिर विश्वास होने पर रुपये करोड़ों की ठगी कर लिया करते थे।

 

यह भी पढ़े : Noida: भाजपा का झांडा लगी कार सवारो ने किया था वरिष्ठ पत्रकार पर हमला, 4 गिरफ्तार

यहां से शेयर करें