Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
एडीएम ई ने की आईएचएसडीपी योजना की समीक्षा एडीएम ई ने की आईएचएसडीपी योजना की समीक्षा

एडीएम ई ने की आईएचएसडीपी योजना की समीक्षा

ghaziabad news  अपर जिलाधिकारी प्रशासन रणविजय सिंह की अध्यक्ष में मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में आईएचएसडीपी योजना की परियोजनावार बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में परियोजनाओं को हैंडओवर तथा मुलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर विचार विमर्श किया गया।
उन्होंने बताया कि नगर निगम गाजियाबाद की ओर से कॉलोनी को नीचा होने के कारण पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं है, जिसकी वजह से हैंडओवर में समस्या आ रही है।
आईएचएसडीपी योजना अर्थला भी लम्बित है, इस योजना के 208 अवासों को आवंटन वर्ष 2018-19 तक पूर्ण किया जा चुका है। यह भी नगर निगम के हस्तान्तरण लिया जाना है।
इस मौके पर नरेन्द्र कुमार दिनकर, डीके शर्मा, गरिमा गुप्ता, आश कुमार, देशराज सिंह, संजय पचरिया, स्मृति गुप्ता, एम.एम.मिश्रा, एस.पी.मिश्रा मौजूद रहे।

 

यहां से शेयर करें