Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Sonipat: ACB ने सोनीपत में SI बलवान सिंह को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, ऐसे फंसा जाल में – जय हिन्द जनाब Sonipat: ACB ने सोनीपत में SI बलवान सिंह को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, ऐसे फंसा जाल में – जय हिन्द जनाब

Sonipat: ACB ने सोनीपत में SI बलवान सिंह को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, ऐसे फंसा जाल में

Sonipat: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज सोनीपत जिला के सिटी पुलिस थाने में तैनात SI बलवान सिंह को ₹50000 की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया । आरोपी द्वारा शिकायतकर्ता के भाई को समझौते की प्रति उपलब्ध करवाने के बदले में रिश्वत की मांग की गई थी। इस मामले में अनुसंधान जारी है।
इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरों की टीम को इस बारे में शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके भाई के खिलाफ सिटी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की गई थी जिस संबंध में दोनों पक्षों के बीच में समझौता हो गया था। आरोपी बलवान सिंह शिकायतकर्ता के भाई को समझौते की प्रति उपलब्ध करवाने के बदले में ₹50000 की रिश्वत की मांग कर रहा है। इस मामले में आरोपी द्वारा शिकायतकर्ता से 3.50 लाख रुपए की रिश्वत पहले ही ली जा चुकी है।
मामले की पुष्टि करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए योजना बनाई। रेड के दौरान आरोपी बलवान सिंह रिश्वत की राशि लेकर मौके से फरार हो गया जिसे कुछ देर बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा पकड़ लिया गया। इस मामले में आवश्यक सबूत जुटाते हुए जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ रोहतक एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही की गई है। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता बरतते हुए की गई। ब्यूरो के प्रवक्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर -1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें।
यह भी पढ़े : UP News: जनसेवा से जुड़ने का सौभाग्य प्राप्त करने वाले दो करोड़ नए सदस्यों का स्वागत : योगी
यहां से शेयर करें