Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Karvachauth: करवाचौथ की तैयारियां शुरू, शहर में सजे बाजार Karvachauth: करवाचौथ की तैयारियां शुरू, शहर में सजे बाजार

Karvachauth: करवाचौथ की तैयारियां शुरू, शहर में सजे बाजार

Karvachauth:

Karvachauth: नोएडा। सुहागिनों के लिए सबसे खास पर्व करवा चौथ 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इसी के साथ ही बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। मंगलवार को बड़ी संख्या में महिलाओं ने बाजार पहुंचकर खरीदारी की। करवाचौथ को लेकर वह महिलाएं ज्यादा उत्साहित हैं, जिनका पहला व्रत होगा।

Karvachauth:

इसके साथ ही बाजारों में नई-नई डिजाइनों के करवे महिलाओं की पहली पसंद बन रहे हैं। सेक्टर-18 स्थित अट्टा बाजार के दुकानदार धीरज ने बताया कि रिवाज के अनुसार पीतल के करवे में पूजा की जाती है, लेकिन अब नए-नए डिजाइन के करवे आ रहे हैं तो इन्हें खरीदने के लिए शुभ नक्षत्र में होगा इस बार का करवाचौथ सेक्टर-19 स्थित सी ब्लॉक मंदिर के पंडित विरेंद्र नंदा ने बताया कि कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाने वाला करवाचौथ इस बार शुभ नक्षत्र में पड़ रहा है। व्रत में किसी तरह की बाधा नहीं होगी। महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए करवा चौथ का निर्जला व्रत करेंगी और शाम को चांद का दीदार करने के बाद ही व्रत खोलेंगी।

भी महिलाएं आगे आती हैं। महिलाएं यह करवे शौक के लिए खरीदती हैं, लेकिन पूजा अपने पुराने करवे में ही करती हैं। सेक्टर- 44 स्थित ब्यूटी पार्लर की नेहा ने बताया कि करवाचौथ को लेकर महिलाओं ने पहले से ही बुकिंग करवानी शुरू कर दी है। सर्राफा बाजार मंे भी जमकर खरीदारी हो रही है। अभी से करवाचौथ पर्व को लेकर महिलाऐं सोने की अंगूठी, हार, कानों के कुंटल, हाथों के कडे जमकर खरीद रही है। कपडा बाजार में भी धूम मची है। जहां साडियां, सूट और प्लाजो की जमकर खरीदारी हो रही है। श्रृंगार के सामान की दुकानों पर भी महिलाओं की भीड़ है। जहां महिलाऐं चूडिया, लिपिस्टिक, झूमर आदि श्रृंगार का सामान खरीदा गया।

Karvachauth:

यहां से शेयर करें