Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
नकाबपोश युवकों ने रेस्टोरेंट के बाहर चलाई गोली – जय हिन्द जनाब नकाबपोश युवकों ने रेस्टोरेंट के बाहर चलाई गोली – जय हिन्द जनाब

नकाबपोश युवकों ने रेस्टोरेंट के बाहर चलाई गोली

गुरुग्राम । सेक्टर 46 में खुले ओम स्वीट्स रेस्टोरेंट के बाहर एक बाइक पर आए दो नकाबपोश युवकों ने पिस्टल से दो गोली चला कर दहशत फैला दी। घटना मंगलवार शाम सात बजे की है।
जिस समय घटना हुई रेस्टोरेंट में काफी संख्या में लोग मौजूद थे। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शहर में नाकेबंदी सख्त कर बाइक सवार बदमाशों की खोजबीन शुरू कर दी। बताते हैं कि युवक रेस्टोरेंट में लूटपाट के इरादे से आए थे सफल नहीं होने पर गोली चला दहशत फैला दी। डीसीपी क्राइम सुमित कुमार ने बताया कि युवकों की पहचान के प्रयास जारी हैं। रेस्टोरेंट तथा समीपवर्ती इमारतों में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे जा रहे हैं।

यहां से शेयर करें