Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida News: न्यू नोएडा में उद्योगों के पास ही बनेगा आशियाना Noida News: न्यू नोएडा में उद्योगों के पास ही बनेगा आशियाना

Noida News: न्यू नोएडा में उद्योगों के पास ही बनेगा आशियाना

Noida News:

Noida News: नोएडा में दादरी-नोएडा-गाजियाबाद निवेश क्षेत्र (डीएनजीआईआर) यानी न्यू नोएडा में उद्योगों के पास ही रहने के लिए आवास भी कामगारों को मिलेगा। इसको शामिल करते हुए न्यू नोएडा के लिए बनी महायोजना 2041 को औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी की सहमति मिलने के बाद कैबिनेट मंजूरी के लिए भेजे जाने का रास्ता खुल गया है। कैबिनेट से मंजूरी के लिए अब नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने तैयारी भी शुरू कर दी है।

Noida News:

नोएडा प्राधिकरण के बोर्ड ने पिछले साल दिसंबर में औद्योगिक विकास आयुक्त मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में न्यू नोएडा की इस महायोजना को अपनी मंजूरी दे दी थी। इसके बाद लोकसभा चुनाव के बाबत आचार संहिता लग गई। ऐसे में यह परियोजना शासन की मंजूरी के लिए अटक गई थी। बोर्ड की मंजूरी के बाद से कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार नोएडा प्राधिकरण को बना हुआ है। शनिवार को लखनऊ में हुई बैठक में औद्योगिक विकास मंत्री की अध्यक्षता में न्यू नोएडा की योजना की समीक्षा की गई। अधिकारियों का कहना है कि मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों से इस महायोजना पर अपनी सहमति मिलने के बाद अब कैबिनेट की मंजूरी ही अगला चरण होगा। इसके बाद जमीन अधिग्रहण और विकास कार्य शुरू कराने के लिए कार्रवाई नोएडा प्राधिकरण शुरू कर देगा।

प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक दादरी, नोएडा, गाजियाबाद इन्वेस्टमेंट रीजन के रूप में होने वाले इस विकास में गौतमबुद्ध नगर के 30 गांव और बुलंदशहर के 60 गांव शामिल हैं। योजना में शामिल की गई 209.11 वर्ग किलोमीटर जमीन में से 40 फीसदी औद्योगिक क्षेत्र के रूप में उपयोग की जाएगी। इन औद्योगिक क्षेत्र के पास ही 18 फीसदी क्षेत्र में आवासीय प्रोजेक्ट प्राधिकरण करेगा। इसके अलावा 18 फीसदी में हरियाली व पार्क रहेगा। जो सड़कें तैयार होंगी, उनको यमुना प्राधिकरण क्षेत्र और ग्रेनो क्षेत्र की प्रमुख सड़कों से लिंक भी किया जाएगा। पांच चरण में विकास कार्य पूरा किया जाएगा।

Noida News:

यहां से शेयर करें