Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Transportation: अवैध खनन तथा ओवरलोड वाहनों पर हुई करवाई Transportation: अवैध खनन तथा ओवरलोड वाहनों पर हुई करवाई

Transportation: अवैध खनन तथा ओवरलोड वाहनों पर हुई करवाई, 1 करोड़ जुर्माना वसूला

Transportation:

Transportation: नोएडा। शासन ने ओवर लोड संचालित वाहनो और खनन सामाग्री के अवैध परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी के निर्देश के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी ,परिवहन , खनन विभाग की जिला स्तरीय कार्यबल द्वारा ओवरलोड / अवैध परिवहन के विरुद्ध संयुक्त रूप से प्रवर्तन कार्यवाही की गयी। अभियान में राजस्थान, हरियाणा से रोडी, गिट्टी ,रेता लादकर गौतमबुद्धनगर आने वाले 12 और अन्य सामान ढोने वाली 5 ओवर लोड कुल 17 ओवर लोड वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई ।

Transportation:

यह कार्यवाही कालिंदी कुंज, सिरसा चौकी / गंगौर चौकी, नालेज पार्क, परी चौक,जीरो पॉइंट पर की गई और ओवर लोड वाहनों में थाना सेक्टर-126 कालिंदी कुंज में 5, चौकी सिरसा में 6, चौकी गंगौर में 5, और नालेज पार्क में 1 वाहनों को निरुद्ध किया गया। कार्यवाही में वाहनों में ओवर लोड माल परिवहन के अतिरिक्त कई वाहनों में पंजीयन चिन्ह अस्पष्ट होने और निर्माण सामाग्री त्रिपाल से ढका न होने, रेफलेक्टर न लगा होने के , फिटनेस / परमिट प्रमाणपत्र न होने व कर न जमा होने कारण प्रवर्तन की कार्यवाही की गई।

Noida News:

अभियान में उप जिलाधिकारी सदर चारुल यादव/ उप जिलाधिकारी दादरी अनुज नेहरा,ए आर टीओ प्रवर्तन डॉ उदित नारायण, अभिषेक कनौजिया, विपिन चौधरी जिला खनन अधिकारी उत्कर्ष त्रिपाठी सहित पुलिस और प्रवर्तन कर्मी शामिल रहे। परिवहन विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए रू 9 लाख 39 हजार प्रशमनशुल्क और कर आरोपित किया गया।
अगस्त माह में परिवहन विभाग द्वारा कुल 197 ओवर लोड वाहनों का चालान बंद करते हुए 1 करोड़ 1 लाख 19 हजार 9 सौ 60 रूपये प्रशमन शुल्क आरोपित किया गया। जिसमें 135 वाहनों से रू 68 लाख 3 हजार 110 की वसूली की गई तथा 62 वाहनों से 33 लाख 16 हजार 850 रू वसूली शेष है। वाहनों का ओवर लोड में चालान कर सभी चालकों के ड्राइविंग लाइसेन्स निलंबन और परमिट निलंबन की संस्तुति की गई।

Transportation:

यहां से शेयर करें