Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
उम्मीद है कि 'मी टू अभियान असफल नहीं होगा : मौनी रॉय – जय हिन्द जनाब उम्मीद है कि 'मी टू अभियान असफल नहीं होगा : मौनी रॉय – जय हिन्द जनाब

उम्मीद है कि ‘मी टू अभियान असफल नहीं होगा : मौनी रॉय

अभिनेत्री मौनी रॉय को उम्मीद है कि देश में चल रहा ‘मी टूÓ अभियान अन्य मुद्दों की तरह असफल नहीं होगा। मौनी अपनी आगामी फिल्म ‘मेड इन चाइनाÓ की शूटिंग में व्यस्त हैं। मौनी शुक्रवार को यहां बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में मीडिया से बात कर रही थीं। अभियान पर प्रतिक्रिया देते हुए मौनी ने कहा, यह वह समय हैं, जब महिलाओं को अपनी जिंदगियों में सामना किए गए उत्पीडऩ के खिलाफ बोलना चाहिए। अगर वे इसके बारे में अभी नहीं बोलेंगी तो कब बोलेंगी। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि उहें अपने मामले को अदालत में ले जाना चाहिए लेकिन यह तभी होगा जब आप वर्तमान हालात के बारे में बात करेंगे क्योंकि कुछ मामले हैं, जो कई साल पहले हुए हैं, जिसमें न्याय पाने के लिए कोई सबूत नहीं बचे हैं। मुझे लगता है कि चाहे वह पुरुष हो या महिला, जो किसी प्रकार के भी उत्पीडऩ का सामना कर रहे हों उन्हें आगे आकर बोलना चाहिए क्योंकि यह बहुत जरूरी है। उन्होंने आशा जताई कि देश में चल रहा यह अभियान असफल नहीं होगा। उन्होंने कहा, न केवल फिल्म जगत , मुझे वास्तव में लगता है हमारे पड़ोस या कभी कभार हमारे परिवारो में लड़के और लड़कियां समेत छोटे बच्चों को भी इसी तरह के उत्पीडऩ का सामना करना पड़ता है क्योंकि वह इसके बारे में नहीं बोल पाते। उन्होंने कहा, मैं सिर्फ आशा और प्रार्थना करती हूं कि यह अभियान असफल नहीं होगा क्योंकि हमारे देश में कभी कभार कुछ विशेष मुद्दे गति पकड़ लेते हैं और कुछ दिनों बाद कोई भी उनके बारे में न तो बात करता हैं और न ही उन्हें याद करता है। ‘मेड इन चाइनाÓ में अभिनेता राजकुमार राव, बोमन ईरानी जैसे कलाकार हैं, यह फिल्म अगले साल स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगी।

यहां से शेयर करें