Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
विश्व नदी दिवस पर जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यशाला विश्व नदी दिवस पर जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यशाला

विश्व नदी दिवस पर जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यशाला

modinagar news  विश्व नदी दिवस पर डॉ केएन मोदी साइंस एंड कॉमर्स कॉलेज मोदीनगर में 35 यूपी वाहिनी एनसीसी मोदीनगर के कमान अधिकारी कर्नल पीके सिंह ने मंगलवार को नदियों के महत्व और संरक्षण के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में कॉलेज के एनसी सी कैडेटस को नदी की सफाई, शैक्षिक कार्यक्रम, नदी तट बहाली परियोजनाओं और नदी की पुर्नरचना के लिए भी प्रोत्साहित किया गया।
विदित हो कि इस वर्ष विश्व नदी दिवस की थीम भविष्य के लिए जल मार्ग रखा गया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश चंद अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 2005 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शुरू हुए जीवन में जल अभियान की आवश्यकता और खतरों में पड़े जल संसाधनों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इसकी शुरूआत की गई थी।

modinagar news

कॉलेज के एनसीसी अधिकारी प्रवीण जैनर ने बताया कि यह दिन पृथ्वी पर जीवन को बनाए रखने में नदियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर विचार करने का एक मंच प्रदान करने के साथ साथ नदियों के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने और उनके संरक्षण को प्रोत्साहित करने के लिए यह दिन पृथ्वी के जलमार्गों का जश्न मनाता है। कार्यशाला में कैडेट्स को सभी जलाशयों को संरक्षित रखने, जल का दोहन कम करने एवं भविष्य के लिए जल संचयन के लिए संकल्प दिलाया गया।
इस दौरान शिक्षक धर्मबीर सिंह, संजीव चौधरी, गौरव त्यागी, राहुल त्यागी, भूषण शर्मा, डी ओ सी गाइड रिंकू चौधरी, स्काउटस कार्यालय सहायक जगदीश, वाहिनी से हवलदार महिंद्र रसियाल, हवलदार अमरजीत, एनसीसी कैडेट्स यस शर्मा , शिवांक, अभि लाम्बा, आयूष वैभव मौजूद रहे।

modinagar news

यहां से शेयर करें