Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
समाजवादी आवास योजना में आवंटियों को मिल सकेगा बिजली कनेक्शन    समाजवादी आवास योजना में आवंटियों को मिल सकेगा बिजली कनेक्शन   

समाजवादी आवास योजना में आवंटियों को मिल सकेगा बिजली कनेक्शन   

ghaziabad news  जीडीए  उपाध्यक्ष अतुल वत्स के हस्तक्षेप के बाद अब समाजवादी आवासीय योजना के आवंटियों को बिजली के कनेक्शन मिल सकेंगे। कई सालों से बिजली कनेक्शन नहीं मिलने के कारण आवंटियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस मुद्दे को लेकर आवंटी लगातार शिकायतें कर रहे थे और कुछ आवंटियों ने उच्च न्यायालय का भी दरवाजा खटखटाया था। पीवीवीएनएल (पेट्रोलियम निगम व विद्युत निगम लिमिटेड) ने आज योजना में नया ट्रांसफॉर्मर चार्ज कर दिया है, जिसके बाद अब आवंटियों को बिजली कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम योजना में समाजवादी आवास योजना के तहत बनाए गए 292 फ्लैट्स के आवंटियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है। जीडीए ने पहले ही साल 2021 में भवनों का आंतरिक और बाह्य विद्युतीकरण कार्य पूरा कर दिया था, लेकिन बिजली कनेक्शन को लेकर पेच फंसा हुआ था।अतुल वत्स के हस्तक्षेप से पीवीवीएनएल के साथ पत्राचार कर इस मुद्दे को हल किया गया। इसके बाद विद्युत विभाग ने सुपरविजन चार्ज और कुल एस्टीमेट पर जीएसटी का भुगतान करने के लिए जीडीए से पत्र भेजा था, जिससे बिजली कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू हो सकी।अब योजना के आवंटियों को आवेदन करने के बाद बिजली कनेक्शन मिल सकेंगे।
बता दें कि मधुबन बापूधाम योजना में 292 फ्लैट्स आवंटियों को कई सालों से बिजली कनेक्शन नहीं मिल रहा था। जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स के हस्तक्षेप के बाद बिजली कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू हुई और पीवीवीएनएल ने ट्रांसफॉर्मर रखवा दिया।

ghaziabad news

यहां से शेयर करें