Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
पुलिस ने ऐसे गिरोह को पकड़ा जो मुबंई से आकर नोएडा में करता था लूटपाट, इनके कब्जे से... – जय हिन्द जनाब पुलिस ने ऐसे गिरोह को पकड़ा जो मुबंई से आकर नोएडा में करता था लूटपाट, इनके कब्जे से... – जय हिन्द जनाब

पुलिस ने ऐसे गिरोह को पकड़ा जो मुबंई से आकर नोएडा में करता था लूटपाट, इनके कब्जे से…

Noida News । थाना सेक्टर-49 पुलिस ने एक ऐसे गैंग के दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है, जो मुंबई में कैटरिंग का काम करते थे  और वहीं से आकर मोबाइल चोरी, लूट की घटनाओं को अंजाम देने आए थे, पुलिस ने उनके पास से विभिन्न जगहों से लूट व चोरी किए गए 11 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, साथ ही घटनाओं में प्रयोग की जा रही चोरी की एक बाइक भी बरामद की है।
एडिशनल डीसीपी नोएडा मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना सेक्टर -49 के थाना प्रभारी अनुज कुमार सैनी और उनकी टीम ने बरोला टी पॉइंट हनुमान मूर्ति की तरफ जाने वाले सर्विस रोड से दो  लुटेरों को गिरफ्तार किया, उनके पास से विभिन्न जगहों से लूटे गए एवं चोरी किए गए 11 मोबाइल फोन तथा गाजियाबाद से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल बरामद की है। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त अंशुल पुत्र महेकार सिंह निवासी बुगरासी  जिला बुलंदशहर हाल पता शक्ति नगर कॉलोनी दिल्ली, विजय पुत्र रमेश चंद निवासी मकड़ी  जिला बुलंदशहर हाल पता ओमिकरोन ग्रेटर नोएडा बताए हैं।  उनके पास से विभिन्न जगहों से लूट व चोरी किए गए 11 मोबाइल फोन, एक चोरी की मोटरसाइकिल जो इन्होंने विजयनगर गाजियाबाद से चोरी की थी बरामद की है। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि पकड़े गए दोनों अभियुक्त मुंबई में कैटरिंग का काम करते हैं और वहीं से नोएडा आए थे, तथा यहां मोबाइल लूट व चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के बाद मुंबई जाने की फिराक में थे। उन्होंने बताया कि यह मुंबई में महंगे फोन बेचते थे, तथा दिल्ली में सस्ते फोनों को बेचते थे।

 

यह भी पढ़े : Economic News: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 689.23 अरब डॉलर के नए उच्च स्तर पर

यहां से शेयर करें