Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
चाउमीन चौक का नाम बदलने की मांग चाउमीन चौक का नाम बदलने की मांग

चाउमीन चौक का नाम बदलने की मांग

modinagar news  मातृभूमि सेवा संघ के सदस्यों ने बुधवार को नगर पालिका परिषद मोदीनगर के अध्यक्ष विनोद वैशाली को ज्ञापन देकर गोविंदपुरी स्थित चाउमीन चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा लगाने की मांग की।
मातृभूमि सेवा संघ के सदस्यों ने कहा कि चाउमीन चौक नाम बेहद ही विकृत, अशुद्ध एवं भारतीय संस्कृति के विपरीत है। राष्ट्र की युवा पीढ़ी को संप्रति गौरवशाली स्मृतियों की आवश्यकता है। इसलिए मातृभूमि सेवा संघ चाउमीन चौक पर भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापित कराकर चौक को अटल चौक के नाम से विख्यात किया जाए।
कहा कि विनोद वैशाली ने अमर शहीदों को आशीर्वाद देती भारत माता की भव्य प्रतिमा स्थापित कराई है, जो कि संपूर्ण राष्ट्र में एकलौती प्रतिमा है।
इस अवसर पर विकास भारतीय, लोकेश ढोडी, मोहित सोनी, नीरज शर्मा, खुशाल नेगी, आशुतोष सक्सेना, राजीव सेन, नितिन शर्मा, पवन शर्मा और नागेंद्र धवन मौजूद रहे।

यहां से शेयर करें