Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
भाजपा ने शुरू किया सदस्यता अभियान, अमित शाह ने पार्टी को बताया दुनिया में अनूठी – जय हिन्द जनाब भाजपा ने शुरू किया सदस्यता अभियान, अमित शाह ने पार्टी को बताया दुनिया में अनूठी – जय हिन्द जनाब

भाजपा ने शुरू किया सदस्यता अभियान, अमित शाह ने पार्टी को बताया दुनिया में अनूठी

Delhi News: भारतीय जनता पार्टी यानी भाजपा ने अपने सदस्यता अभियान की आज से शुरुआत कर दी है। इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि हमारी पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी ही नहीं सबसे अनूठी पार्टी भी है। भारत में कोई भी ऐसा राजनीतिक दल हर 6 साल में लोकतांत्रिक तरीके से सदस्यता अभियान नहीं चलाता है। भाजपा एकमात्र राजनीतिक दल है जिसने इस परंपरा को बरकरार रखा है और इसे आगे बढ़ाया है।

भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा 10 करोड़ का आकड़ा होगा टच
वहीं, इस मौके पर भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आपके उत्साह को देखकर और पीएम मोदी व भाजपा के लिए देश की जनता का प्यार देखकर मैं यह कह सकता हूं कि सदस्यता अभियान इस बार भी 10 करोड़ का आंकड़ा टच करेगा।

 

यह भी पढ़े : “आप” ने कंगना के खिलाफ खोला मोर्चा, किसानों पर की थी अमर्यादित टिप्पणी

यहां से शेयर करें