Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
दो से 15 सितम्बर तक चलेगा 'विशेष कुष्ठ रोगी खोजी अभियान' दो से 15 सितम्बर तक चलेगा 'विशेष कुष्ठ रोगी खोजी अभियान'

दो से 15 सितम्बर तक चलेगा ‘विशेष कुष्ठ रोगी खोजी अभियान’

ghaziabad news राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम (एनएलईपी) के तहत एक विशेष कुष्ठ रोगी खोजी अभियान (एलसीडीसी) 02 सितम्बर से 15 सितम्बर, 2024 तक चलाया जाएगा।
जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ अमित विक्रम, , नोडल अधिकारी (एनयूएचएम) डॉ आरके गुप्ता, तथा उप जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ अनवर अंसारी ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम पोलियो की भांति चलाया जायेगा। जनपद गाजियाबाद में कुल 5243 टीमों का गठन किया गया है। जिसमें स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता एवं आंगनवाडी कार्यकत्री तथा वोलिन्टियर द्वारा घर-घर जाकर परिवार के 2 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक सदस्य का भौतिक परीक्षण करेंगी। प्रत्येक टीम में एक महिला एवं पुरुष (आशा ,आंगन,वाडी, वोलिन्टियर) रहेंगे। अभियान के दौरान प्रत्येक दिन टीमें ग्रामीण क्षेत्रों में 20-25 घर तथा शहरी क्षेत्र में 25-30 घरों का भ्रमण करेंगी। प्रत्येक 5 टीमों पर एक पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गयी है। वर्तमान में जनपद गाजियाबाद में 93 कुष्ठ रोगियों का उपचार चल रहा है। कुष्ठ रोग में शरीर पर सुन्न दाग,चकत्ते बनते हैं। यह दो प्रकार का होता हैं। पहला कारण पीबी (पॉसी बैसिलरी) इसमें चकत्तों की संख्या 1 से 5 होती है। छ: माह तक एमडीटी खाने पर मरीज पुर्णत: रोगमुक्त हो जाता है। दूसरा कारण एमबी (मल्टी बैसिलरी) इसमें चकत्तों की संख्या 5 से अधिक होती है तथा हाथ, पैर, आंख की नसें भी प्रभावित होती है।

यहां से शेयर करें