Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Breaking News: नौसेना प्रमुख दक्षिणी नौसेना कमान के पहले दौरे पर Breaking News: नौसेना प्रमुख दक्षिणी नौसेना कमान के पहले दौरे पर

Breaking News: नौसेना प्रमुख दक्षिणी नौसेना कमान के पहले दौरे पर, कमांड स्टेडियम का उद्घाटन

Breaking News:
  • नौसेना बेस में आईएनएस गरुड़ पर औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया- वायनाड भूस्खलन के दौरान किये गए बचाव कार्यों के बारे में दी गई जानकारी

Breaking News: नई दिल्ली। नौसेना प्रमुख का कार्यभार संभालने के बाद एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने दक्षिणी नौसेना कमान (एसएनसी) का मंगलवार को पहला दौरा किया। उन्हें कोच्चि में आईएनएस गरुड़ पर औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। नौसेना प्रमुख सिग्नल स्कूल का भी दौरा करेंगे, जहां से उन्होंने संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विशेषज्ञ के रूप में स्नातक किया था। उनके साथ नेवी वेलफेयर एंड वेलनेस एसोसिएशन (एनडब्‍ल्‍यूडब्‍ल्‍यूए) की अध्यक्ष शशि त्रिपाठी भी कोच्चि दौरे पर हैं।

Breaking News:

नौसेना प्रमुख ने दक्षिणी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ वाइस एडमिरल वी श्रीनिवास के साथ बातचीत की। उन्हें कमान की ओर से विभिन्न प्रशिक्षण, परिचालन, बुनियादी ढांचे और प्रशासनिक गतिविधियों में हुई प्रगति के बारे में जानकारी दी गई। भारतीय नौसेना की एक प्रशिक्षण कमान होने के नाते उन्हें विभिन्न प्रशिक्षण सुविधाओं और आधुनिकीकरण परियोजनाओं के बारे में अवगत कराया गया। हाल ही में वायनाड भूस्खलन की आपदाओं के दौरान राहत कार्यों और दी गईं अन्य सहायताओं के बारे में भी बताया गया। नौसेना प्रमुख ने विभिन्न मुद्दों पर हुई प्रगति पर कमान के प्रयासों को सराहा।

नौसेना प्रमुख ने कोच्चि के नौसेना बेस में पुनर्निर्मित कमांड स्टेडियम का उद्घाटन किया, जिसमें अंतरराष्ट्रीय मानकों का एक आठ लेन का सिंथेटिक ट्रैक, एक सेंट्रल फुटबॉल मैदान और विभिन्न एथलेटिक्स सुविधाएं हैं। नौसेना प्रमुख ने नौसेना की फुटबॉल और वॉलीबॉल टीमों के साथ भी बातचीत की और उन्हें इस वर्ष अंतर-सेवा ट्रॉफी जीतने के लिए बधाई दी। एक अन्य कार्यक्रम में नौसेना प्रमुख ने नौसेना शिप रिपेयर यार्ड (कोच्चि) में नए यार्ड यूटिलिटी कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया। यह तकनीकी अवसंरचना सुविधा यार्ड की चल परिसंपत्तियों और विशेषज्ञ उपयोगिता वाहनों के एक बड़े बेड़े का रखरखाव और सर्विसिंग प्रदान करेगा।

Greater Noida News: समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष बनी डॉ बाला यादव

Breaking News:

यहां से शेयर करें